महिला का दावा- 7 सालों से कर रहे थे शोषण, गर्भपात भी कराया : आदिवासी विकास विभाग के DC के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

by
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक बड़ी खबर है.यहां आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ.आनंदजी सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उपायुक्त आनंदजी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
                इस संबंध में दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी आरके बर्मन ने NDTV को बताया कि डिप्टी कमिश्नर आनंदजी सिंह के खिलाफ गीदम थाने में मामला दर्ज हुआ है. महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात के आरोप लगाए हैं. एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई चल रही है।
दावा- 7 सालों से थे संबंध
महिला का दावा है कि साल 2018 से 7 सालों से डॉ.आनंदजी सिंह और उसके बीच संबंध थे. आनंदजी सिंह तब दंतेवाड़ा में सहायक आयुक्त थे. महिला ने दावा किया है कि शादी का झांसा देकर आनंदजी सिंह ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं महिला का ये दावा भी है कि इस बीच वह प्रेग्नेंट हुई तो उसका गर्भपात भी करवाया. महिला के इस दावे और शिकायत के बाद गीदम पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस अफसरों ने बताया कि महिला गीदम थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वह शादीशुदा है. लेकिन वह अपने पति से अलग रहती है।
सीबीआई ने भी मारा था छापा
हालही में सीबीआई की टीम ने डिप्टी कमिश्नर डॉ.आनंदजी सिंह के ठिकानों पर छापेमार की कार्रवाई भी की थी. अब महिला ने रेप के आरोप लगाए हैं. गीदम थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी ये अभी गिरफ्त से बाहर हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चक्की वाया दुनेरा- चम्बा उच्च मार्ग हल्के वाहनों के परिचालन के लिए शुरू – उपायुक्त अपूर्व देवगन आज शाम तक भारी वाहनों के परिचालन को शुरू करने के प्रयास जारी

 चम्बा, 17 अगस्त  : चक्की वाया दुनेरा- चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग को आज हल्के वाहनों के परिचालन के लिए बहाल कर दिया गया है । उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में आंगनवाड़ी के 12 पदों के लिए आवेदन 22 नवंबर तक : दोनों पदों के लिए 18 से 35 वर्ष तक की 12वीं पास स्थानीय महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2 और सहायिका के 10 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर को भोरंज 30 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों मेें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर.एस. बाली ने किया तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव का समापन :

एएम नाथ।  बिलासपुर 24 नवम्बर: जिला बिलासपुर के गोविंद सागर झील तट के किनारे लुहणू मैदान में अध्यक्ष पर्यटन (कैबिनेट रैंक मंत्री) आर.एस. बाली ने तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव का समापन किया।...
article-image
पंजाब

The film “Gold Medal Da

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Feb.6 : Today Screening of the film “Gold Medal Da Dahej”, based on the story by Avinash Rai Khanna and directed by Ashok Puri, was held at the auditorium of Punjab University Swami...
Translate »
error: Content is protected !!