महिला की उपस्थिति यकीनी बनाई जाए : जिला परिषदों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतो की बैठकों में

by

बैठकों में महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति यकीनी बनाने के आदेश
चंड़ीगढ़ । डायरैक्टर ग्रामीण विकास एवं पंचायती विभाग ने पंचायती राज संस्थाओं के महिला सदस्यों के पति एवं पारिवारिक सदस्यों के विभागीय मीटिंगों में शामिल होने का कड़ा नोटिस लिया है। जिसको लेकर डिवीजनल डिप्टी डायरैक्टर पंचायत, एडीसी (विकास), जिला विकास व पंचायत अधिकारी, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद व ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि जिला परिषदों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतो की बैठकों में महिला की उपस्थिति यकीनी बनाई जाए। यदि उनके स्थान पर उनके पारिवारिक सदस्य बैठक में पहुंचते हैं तो तुरंत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
अक्सर देखा गया है कि पंचायती राज संस्थाओं की मीटिंगों में किसी भी स्त्री के पति अथवा पुत्र या अन्य पारिवारिक सदस्य उसके स्थान पर बैठक में पहुंच जाते हैं। यह कार्रवाई जिला परिषदों, पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों की मीटिंगों में देखी गई है। डायरैक्टर ग्रामीण विकास ने आदेश दिए कि इस प्रथा पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि पंचायतों में चुनी गई महिला प्रतिनिधियों को सशक्त करने तथा ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका को मजबूत करने के लिए यह कदम अत्यंत जरुरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसने फोड़ा हार का ठीकरा राहुल गांधी पर…..इसलिए गंवाया महाराष्ट्र

मुबई : महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना का गठबंधन) की हार के बाद गठबंधन के भीतर खटपट साफ दिखाई दे रही है। चुनाव परिणामों के बाद सहयोगी दल कांग्रेस और राहुल...
article-image
पंजाब

आप नेता चन्नी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

गढ़शंकर। आम आदमी पार्टी के नेता चरनजीत सिंह चन्नी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में...
article-image
पंजाब

नशा तस्करों की पीठ थपथपाने वालों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया : केजरीवाल

नशों की आपूर्ति लाइन तोड़ने के बाद राज्य सरकार का ध्यान अब पुनर्वास पर केंद्रित खेलों को प्रोत्साहित करने से नौजवानों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलेगी-केजरीवाल जलालाबाद (होशियारपुर), 17 मई-  आम आदमी पार्टी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बदमाशों ने कार को घेर कर युवक को मारी गोलियां : युवक के सीने में लगी गोली, मौके पर हुई युवक की मौत

तरनतारन : पंचायत चुनाव को लेकर एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने कार को घेर फायरिंग कर दी। गोलिया लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवक के दो...
Translate »
error: Content is protected !!