महिला की छीनी चेन : दो काबू

by

नवांशहर : बाजार जा रही महिला की दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लुटेरे चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी से लुटेरों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया। मामले संबंधी जानकारी देते हुए उत्तरप्रदेश के कोतवाली निवासी जेवा ने बताया कि वह करीब 20 दिनों से नवांशहर के लाल चौंक में अपने मायके आई हुई थी। इस दौरान वह अपने भाई मोहम्मद नूर आलम के साथ बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी। इस दौरान जब वह देबे की चक्की के पास पहुंची तो पीछे से मोटरसाइकिल पर दो नौजवान आए। जिसमें पीछे बैठे नौजवान ने उनके गले में पहनी हुई करीब 7 ग्राम की सोने की चेन छीनकर गलियों से होते हुए फरार हो गए। उनके भाई ने उनका काफी पीछा किया, लेकिन वह निकल गए। इसके बाद उन्होंने रास्ते के सीसीटीवी कैमरे चैक किया। जिसमें मोटरसाइकिल चालक नवांशहर निवासी अमित कुमार व उसके पीछे बैठा नौजवान नई आबादी निवासी रजत कुमार था, जिन्हें उनका भाई पहले ही जानता था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि वह आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकते हैं। एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ धारा- 379बी व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को आदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को 2 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। पुछताछ के दौरान आरोपियों से और भी मामलों के खुलासे हो सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

23 लाख रुपए की लागत से 1.70 किलोमीटर सडक़ की बदलेगी नुहार, 10-15 गांवों को आवागमन की मिलेगी सुविधा : अरोड़ा

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ रोड पर बाइपास से छावनी कलां तक जाती 1.70 किलोमीटर लंबी सडक़ के कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि करीब 23...
article-image
पंजाब

12वीं की इंग्लिश पेपर की परीक्षा हुई रद्द : सामूहिक नकल के कारण किस सेंटर का पेपर हुआ रद्द …जाने

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 28 फरवरी को आयोजित हुई 12वीं की इंग्लिश पेपर की परीक्षा को रद्द कर दिया है।  ध्यान दें कि पंजाब के फ़िरोज़पुर जिले के अधीन आने वाले तलवंडी भाई...
article-image
पंजाब

रोष पत्र सौंपा डिप्टी स्पीकर रौड़ी को : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी ने पुरानी पेंशन लागू को लागू ना करने को लेकर

गढ़शंकर, 18 सितम्बर: पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब राज्य कमेटी के फैसले अनुसार हलका गढ़शंकर के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को गढ़शंकर, माहिलपुर और कोट फतुही इकाइयों द्वारा ब्लॉक...
article-image
पंजाब

Meeting Held with Transgender Protection

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha : Additional Deputy Commissioner (J) Dr. Nidhi Kamud Bambah chaired a meeting with the district’s Transgender Protection Cell to discuss transgender rights, including access to healthcare facilities, skill-training courses, and transgender identity...
Translate »
error: Content is protected !!