महिला की मौत,उसके बेटे के दोनों कंधों में गोली लगी : घर में जबरदस्ती घुसे युवक ने की फायरिंग

by

जालंधर: गांव उधोवाल में सुबह 6:15 के बीच घर में जबरदस्ती घुसे युवक ने फायरिंग की। जिसमें महिला की मौत हो गई और महिला का 17 साल का बेटा गंभीर घायल गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव उधोवाल में मोटर साइकिल पर सवार होकर एक युवक गुरबख्श कौर के घर आया और दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो युवक ने कहा कि तुम्हारा मीटर खराब है चेक करना है, जब गुरबख्श ने मीटर सही होने की बात कही तो उक्त हमलावर जबरदस्ती घर में घुस गया और पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली गुरबख्श कौर की पीठ और दो हाथों में लगी, उसके बेटे दीपक के दोनों कंधों में गोली लगने से वहीं गिर पड़े।
जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए और जब अंदर गए तो गुरबख्श कौर और दीपक खून से लथपथ पड़े थे। वही दूसरे कमरे में सो रही 19 वर्षीय कृतिका डरी सहमी कमरे से बाहर ही नहीं निकली। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरबख्श को मृत घोषित कर दिया। हमले में घायल दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है।
फायरिंग करने वाला युवक कौन: उसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नजर आया है जिसकी उम्र 25 साल के करीब लग रही है, पुलिस मोटरसाइकिल नंबर और फुटेज से आरोपी की पहचान में जुट गई है। इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह ने बताया कि दुबई में काम करने गए कश्मीर लाल को मौत की सूचना दे दी है और महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजकीय अध्यापक संघ ने बाढ़ प्रभावित मिड-डे मील वर्कर को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब में बाढ़ ने कहर बरपाया है, एक तरफ खरीफ की फसलें बर्बाद हुईं तो दूसरी तरफ लोगों के घर तबाह हो गए। इस बाढ़ ने पंजाब के आम लोगों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोगा सेक्स स्कैंडल : 4 पूर्व पुलिस अफसरों में से 3 को 5-5 तो 1 को 8 साल की सजा, सजा के साथ कोर्ट ने दो-दो लाख रुपये जुर्माना – अकाली नेता मक्खन और सुखराज सभी आरोपों से बरी

 मोहाली :  18 साल पुराने मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में मोहाली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 4 पुलिस अधिकारियों को 5-5 साल की सजा सुनाई है। इनमें तत्कालीन एसएसपी दविंदर सिंह गरचा, पूर्व...
article-image
पंजाब

15 न्शीले टीके, 28 ग्राम नशीला पदार्थ व 5750 ड्रग मनी ऑल्टो कार चालक से बरामद

गढ़शंकर, 11 दिसंबर  : माहिलपुर पुलिस ने ऑल्टो कार चालक से 15 न्शीले टीके, 28 ग्राम नशीला पदार्थ व 5750 ड्रग मनी बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबधी एस एच ओ बलविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!