महिला की मौत, चार गंभीर घायल : गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग स्काॅर्पियो के भ्यानक हादसा

by
गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: आज स्थानीय गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर भारी बारिश दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी के भयानक हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित चार गंभीर घायल हो गए। जानकारी अनुसार एक स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पीबी-07-एपी- 4116 जो गांव बोड़ा की ओर से गढ़शंकर की तरफ आ रही थी, जब गांव गोगों के पास पहुंची तो किसी कारण बेकाबू होकर सड़क के दूसरी तरफ एक घर की दीवार से बुरी तरह से जा टकराई। इस करण घटित भयानक हादसे में चालक समेत गाड़ी सवार पांचों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकों गांव वासियों ने लोगों की मदद से सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही रास्ते में एक घायल महिला की मौत हो गई जिसकी पहचान परमजीत कौर(50) पत्नी बलवीर सिंह गांव घागों रोड़ां वाली के रूप में हुई। जब कि गंभीर ज़ख्मियों में राजवीर पत्नी जसविंदर, बबीता (30) पत्नी राहुल, हैप्पी (30) पुत्र बलबीर सिंह तथा प्रिंस कुमार (32) को उपचार के लिए आगे रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार सभी गाड़ी सवार गांव घागों रोड़ांवाली तहसील गढ़शंकर के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। दूसरी और गोगों निवासी परमजीत पम्मा के घर की दीवारें पूरी तरह से नुकसानी गईं।
फोटो कैप्शन:
हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी व घर की दीवार।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

डीसी ने गाड़ी रुकवाई पराली को लगी आग देखकर : अधिकारीयों व सबंधित किसान को साथ लेकर गांव डगाम में पराली को लगी आग बुझाई,दोबारा ऐसा न करने को कहा

होशियारपुर, 06 नवंबर: जिले में पराली जलाने के रुझान को रोकने के लिए पिछले कुछ दिनों से डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल सहित पूरा जिला प्रशासन फील्ड में उतरा हुआ है और ब्लाक स्तर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

5 वर्ष तक और 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज देने पर मोदी सरकार ने लगाई मुहर

नई दिल्ली : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के आखिरी दौर में 30 नवंबर 2023 को तेलगांना में होने वाले मतदान से पहले मोदी सरकार ने बड़ा...
article-image
पंजाब

लाल-नीली बत्ती के अवैध इस्तेमाल पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने नोटिस दिया

चंडीगढ़ : जालंधर के सिमरनजीत सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि लाल-नीली बत्ती को वीआईपी कल्चर का हिस्सा मानते हुए केंद्र सरकार ने 2017 में इसका इस्तेमाल सभी के लिए बंद कर दिया था...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य व्यवस्था का बेड़ागर्क कर रही सरकार -विशेषज्ञ डॉक्टर्स की 63 सीटें रद्द करवाकर : स्वास्थ्य व्यवस्था को सम्पूर्ण पतन की तरफ़ ले जा रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार की तानाशाही के कारण प्रदेश को नहीं मिल पाएंगे 63 विशेषज्ञ  डॉक्टर्स,   हकों की कटौती के बाद अब लोगों के ख़ानें की कटौती करने पर उतरी सरकार भाजपा की नीतियों को देख ज्यादा...
Translate »
error: Content is protected !!