महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सुसराल वालों को बताया जिम्मेदार , सास ससुर सहित छे पर मामला दर्ज

by

गढ़शंकर – बीती रात गढ़शंकर के पदराना गांव की 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, मृतक महिला की पहचान पूनम पत्नी प्रिंस राणा के रूप में हुई है। मृतका पूनम के पिता तिलक राज ने बताया कि मेरी पुत्री पूनम का विवाह 2009 में ज्ञानचंद निवासी पदराना के पुत्र राज कुमार राणा से हुआ था और मेरी पुत्री पूनम के दो पुत्र हैं, एक 12 वर्ष का और दूसरा वह 7 साल का है और उसने बताया कि मेरी बेटी पूनम की शादी के दिन से ही ससुराल वाले मेरी बेटी को परेशान कर रहे थे और कई बार ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की लेकिन समझ नहीं आया। बीती रात उसकी बेटी ससुराल वालों की प्रताड़ना से इतनी परेशान हो गई कि उसने अपना एक वीडियो बनाया और हमें भेथ दिया। जिसमें उसने ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही। जिसके बाद जब हमारा परिवार वहां पहुंचा तो जव तक पूनम ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी । तो परिवारक सदस्यों ने गरशंकर थाने की पुलिस को सूचना दी, जहां पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. तिलक राज ने कहा, “जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते, हम शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएगें । गढ़शंकर थाने के प्रभारी इकबाल सिंह ने कहा, “पूनम को परेशान करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
मृर्तका पूनम ने मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार अपने सास-ससुर, ननदों व उनके घरवालों को बताया और लिखा कि उसका पति विदेश में है लेकिन पिछले छह महीने से अपने घरवालों के पीछे लगकर उसे खर्च तक नही भेज रहा है और उसके घरवाले मुझे परेशान कर रहे है मेरे विरुद्ध झूठी दरख्वास्त देकर परेशान कर रहे हैं।

जिन पर हुया मामला दर्ज: सास संध्यां देवी पत्नी ज्ञान सिंह, ससुर ज्ञान सिंह निवासी पदराना, शरमीला कौशल पत्नी बलवीर सिंह, बलवीर सिंह निवासी समुंदड़ा, गढ़शंकर, प्रोमिला डडवाल पत्नी उमेश डडवाल निवासी मुगलपुरा, होशियारपुर, मीनाकक्षी कौशिल पत्नी हिंमत कौशल, हिंमत कौशल निवासी मनीमाजरा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाईक स्वार युवक स्कूल अध्यापिका का पर्स छीन कर फरार : पर्स छीनने वाली युवकों की तस्वीरें कैमरे में हो गई कैद

गढ़शंकर :  पुलिस थाने से कुछ मीटर की दुरी पर बाईक स्वार तीन युवक स्कूल अध्यापिका का पर्स छीन कर फरार हो गए। जानकारी मुताबिक स्कूल अध्यापिका श्वेता कपूर पत्नी राकेश कपूर निवासी वार्ड...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जरुरी वस्तुओं की दुकानों को छूट के आदेश जारी

होशियारपुर :  जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज पंजाब सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अंतर्गत जिले में कुछ जरुरी वस्तुओं की दुकानों व गतिविधियों को सोमवार से शुक्रवार सांय पांच बजे...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस मौके संयुक्त किसान मोर्चे व मुलाजम जत्थेबंदियों ने मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला

गढ़शंकर :  संयुक्त किसान मोर्चे तथा विभिन्न मुलाजम जत्थेबंदियों द्वारा संयुक्त रूप में दिल्ली की किसान ट्रैक्टर परेड के समर्थन में तथा किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस मौके गढ़शंकर मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला...
Translate »
error: Content is protected !!