महिला के साथ मारपीट : तीन नामजद

by

नवांशहर। नवांशहर के पास स्थित गांव औड़ पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव सकोहपुर निवासी अमनदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 नवंबर शाम को उनकी चाची बिमला व बेटी राजवंत कौर के साथ उनके गांव की ही रहने वाली सरबजीत कौर व सिमरनजीत कौर झगड़ा कर रही थी। जब वह उनके घर गई तो उसने उक्त महिलाओं से अपनी चाची व बेटी को छुड़वाया। इसके बाद उक्त दोनों महिलाओं ने उन्हें वालों से पकड़ लिया तथा उनके साथ ही मौजूद जसविंदर सिंह ने उनके सिर में इंट मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उनके सिर पर खून चलने लग गया। उनके शोर मचाने पर उक्त तीनों लोग उन्हें गालियां व धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा- 323, 324, 34 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 आरोपी को लगी गोली, 2 गिरफ्तार : आतंकी लखबीर के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़

 तरनतारन : कनाडा में बैठकर पंजाब में आतंकी वारदातों को अंजाम दिला रहे लखबीर सिंह हरिके के तीन गुर्गों व पुलिस के बीच शुक्रवार देर रात को मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ गांव भुल्लर की...
article-image
पंजाब

मान सरकार ने पंजाब में रेबीज के खरते से निपटने के लिए किए व्यापक सुधार, 881 आम आदमी क्लीनिकों में फ्री एंटी-रेबीज टीकाकरण

चंडीगढ़ : पंजाब में कुत्तों के काटने के मामलों की संख्या हर साल लगभग तीन लाख तक पहुँच जाती है. ये केवल मामूली जख्म नहीं होते; यदि समय पर एंटी-रेबीज टीकाकरण (ARV) नहीं किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की टिकटो पर आज दिल्ली में होगा मंथन, कांग्रेस में यह नाम चल रहे आगे…… मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली रवाना

एएम नाथ। शिमला : भाजपा में शामिल हुए तीनों निर्दलीय निष्काषित विधायकों को तीनों सीटों पर विरोध के बावजूद भाजपा ने टिकट दे कर मैदान में उतार दिया। लेकिन अभी तक कांग्रेस के टिकट...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से मालविंदर सिंह कंग को उम्मीदवार घोषित करने पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद- रौड़ी 

गढ़शंकर, 3 अप्रैल: गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आप प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग को लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार बनाने के लिए मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!