महिला गिरफ्तार, पति भी रडार पर : युवतियां भी खरीदने आ रही थी चिट्टा

by
मंडी :   हिमाचल प्रदेश में लगातार चिट्टा तस्करी के मामले सामने आ रह हैं. मंडी जिले के बल्ह विधानसभा के टावां गांव में पुलिस ने एक घर में दबिश दी और 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने घर के मालिक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। महिला क पति पर भी चिट्टा बेचने का शक जताया जा रह है।
जानकारी के अनुसार, मंडी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टावां में राजेंद्र और उसकी पत्नी चिट्टा बेच रहे हैं और स्थानीय और बाहरी युवक-युवतियां भी यहां पर चिट्टा खरीदने आ आते हैं. इससे पहले भी पुलिस ने इस घर पर छापा मारा था, लेकिन तब कुछ बरामद नहीं हुआ था।
शुक्रवार को फिर से पुलिस ने घर पर दबिस दी. इस दौरान कमरों में तो कुछ नहीं रसोईघर में चिट्टे की पुड़िया मिली. उधर, मामले के बारे में पता चलने पर टावां गांव और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और दंपति को जेल में बंद करने की मांग की. लोगों का कहना था कि दंपति नशा बेच रहा है और राजेंद्र उर्फ मन्नू पहले भी नशा तस्करी में गिरफ्तार हो हुआ था।
उधर, बल्ह क्षेत्र में चिट्टे के बढ़ते कारोबार को देखते हुए लोगों ने रविवार को कंसा मैदान में बैठक बुलाई है, ताकि युवा पीढ़ी को बचाया जा सके. गौरतलब है कि बीते सप्ताह बल्ह में एक युवक नशे के ओवरडोज से मौत का शिकार हो गया था. 25 साल का युवक औंधे मुंह गिरा हुआ मिला था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

10 दिन तक चले अभियान में ढूंढ निकाले विदेशी पायलट :74 वर्षीय पायलट आंद्रेज विक्टर की बॉडी को भी आज भारतीय सेना और वायु सेना की मदद से निकाला गया -DC डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 2 नवम्बर। बीड़ बिलिंग से पैराग्लाइडिंग की एकल उड़ान भरने के बाद राह भटक चुके विदेशी पायलटों को भारतीय सेना, वायुसेना और अन्य बचाव दलों के सहयोग से ढूंढ निकाला गया है। करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन इंडस्ट्री में हिमाचल प्रदेश में निवेश का सही समयः हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में सभी वर्ग करें सहयोगः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कसौली में आयोजित नेशनल ट्रक एंड बस मीट में हुए शामिल एएम नाथ। कसौली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांधी ग्राम में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के 38 मैंबर्स की घोषणा

अंबाला। हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ( एचएसजीपीसी) के 38 मेंबर्स की घोषणा की है। इनमें अंबाला जिले से भी 4 मेंबर्स को शामिल किया गया है। अंबाला कैंट से 2...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की गारंटी “काठ की हांडी”, मोदी की गारंटी “सच्ची गारंटी” : जेपी नड्डा 

कुछ नही आया डालना जेबा में तो आना क्या’ नड्डा ने कांग्रेस नेताओं पर कसा तंजए एम नाथ। शिमला :.      मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने पर...
Translate »
error: Content is protected !!