महिला सरपंच के विरुद्ध शिकायत करने वाले से मारपीट : पंचायत सदस्यों ने की मामला दर्ज करने की मांग।

by

गढ़शंकर – गांव की महिला सरपंच के विरुद्ध पंचायत विभाग को शिकायत करने वाले व्यक्ति से मारपीट होने की घटना सामने आई है। सिविल अस्पताल गढ़शंकर में इलाज करवा रहे मारपीट के शिकार यशपाल सिंह पुत्र अमरनाथ निवासी स्तनोर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 3 अक्तूबर को गांव के बाहर कालोनियों में लोगों के घरों व उसकी हवेली के सामने लगाए गए गोबर के ढेरों की शिकायत उसने बीडीपीओ गढ़शंकर से की थी और बताया था कि यह ढेर गांव की महिला सरपंच रमनदीप कौर के देवर द्वारा लगवाए गए हैं। उसने कहा कि शिकायत में उसने सरपंच के देवर द्वारा गांव के विकास कार्यों में हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए थे और इसमें पंचायत सदस्य पियारा लाल, किशोरी लाल, रजिंदर कुमार, कैप्टन मोहनलाल ने भी शिकायत में दस्तखत किए थे। उसने कहा कि 12 अक्तूबर को साढे दस बजे अपनी हवेली से वापस घर लौट रहा था तो इस दौरान सरपंच रमनदीप कौर के घर के सामने उसके देवर प्रीत ने उसपर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकियां देने लगा। उसने कहा कि इस दौरान महिला सरपंच भी अपने देवर को उसे घर के अंदर घसीटकर लाने के लिए हल्लाशेरी दे रही थी। उसने आरोप लगाया कि सरपंच ने साजिश के तहत अपने घरवालों से मेरे साथ मारपीट की है इसलिए इनके विरुद्ध कडी कारवाई की जाए। इस दौरान पंचायत सदस्यों पियारा लाल, किशोरी लाल, रजिंदर कुमार, कैप्टन मोहनलाल ने भी पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के विरुद्ध जल्द कारवाई की जाए ताकि वह किसी अन्य को चोट न पहुंचा सके। महिला सरपंच रमनदीप कौर ने कहा कि उनके घरवालों को भी चोटे लगी है और उसने कहा कि झगड़ा यशपाल ने शुरू किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को DC जतिन लाल ने किया सम्मानित

रोहित भदसाली। ऊना, 18 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊँची कूद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता रहे स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित...
article-image
पंजाब

पंडोरी बीत सरकारी स्कूल के अध्यापकों को मिले प्रशंसा पत्र

गढ़शंकर :  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में ब्लाक एवं जिला स्तरीय अध्यापक फेस्ट मुकाबलों में भाग लेने वाले अध्यापकों को प्रशंसा किए गए। यह प्रशंसा पत्र जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी होशियारपुर द्वारा प्रदान...
article-image
पंजाब

महिंदवानी व भंडियार की जल सप्लाई के लिए 96 लाख की लागत से नई पाइपलाइन डाली जाएगी- डिप्टी स्पीकर रौड़ी  

गढ़शंकर, 13 मई: गढ़शंकर से हलका विधायक व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बीत इलाके के गांवों महिंदवानी व भंडियार को पानी सप्लाई करने वाली जल सप्लाई स्कीम बिल्ड़ों का मेहंदवाणी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8वां वेतन आयोग : नए साल से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी; बेसिक सैलरी होगी ₹26,000!

सरकारी कर्मचारियों के लिए इस साल का अंत खुशियों भरा हो सकता है, क्योंकि 8वां वेतन आयोग  से जुड़ी एक बड़ी घोषणा जल्द हो सकती है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सरकार बेसिक...
Translate »
error: Content is protected !!