महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार : लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले के खिलाफ

by

नई दिल्ली :   तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कैश फॉर क्वेश्चन मामले में एथिक्स कमिटी की सिफारिश के बाद महुआ की संसद सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई थी।

गौरतलब है कि महुआ पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद एथिक्स कमिटी का गठन किया गया और फिर एथिक्स कमिटी ने लोकसभा में लंबी जांच-पड़ताल के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट सौंपा था।

रिपोर्ट में एथिक्स कमिटी ने लोकसभा अध्यक्ष से महुआ मोइत्रा को सदन से निष्कासित करने की सिफारिश की थी।रिपोर्ट पेश होने के बाद लोकसभा में करीब एक घंटे तक चर्चा चली और फिर महुआ मोइत्रा को संसद से निष्कासित करने का प्रस्ताव जारी किया गया, जिसे ध्वनिमत से पास कर दिया गया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा था, ‘यह सदन समिति के निष्कर्ष को स्वीकार करता है कि सांसद महुआ मोइत्रा का आचरण एक सांसद के रूप में अनैतिक और अशोभनीय था। इसलिए उनका सांसद बने रहना उचित नहीं है।

कृष्णानगर लोकसभा सीट से पहली बार संसद पहुंचीं मोइत्रा को शुक्रवार को संसद से निष्कासित कर दिया गया। लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट में उन्हें ‘अनैतिक एवं अशोभनीय आचरण’ के लिए जिम्मेदार ठहराया गया।  जिससे उनके निष्कासन का रास्ता बना। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने हंगामेदार चर्चा के बाद लोकसभा में मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। चर्चा में मोइत्रा को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में वैसट आऊट आफ बैसट के मुकावलों में रमनदीप कौर व सुनीता की टीम ने पहला स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में कालेज के अैजूकेशन विभाग दुारा विश्व बौद्धिक जायदाद दिवस मनाते हुए विधार्थियों के वैसट आऊट आफ बैसट विषय...
article-image
पंजाब

Development works done on war

Former Chief Minister Channi today addressed a huge crowd of people at Maroli Brahmana, Sahari, Fuglana and Jejon. Hoshiarpur/Daljit Ajnoha/November 14 :  Former Chief Minister and Jalandhar MP Charanjit Singh Channi today addressed a...
article-image
पंजाब

5 से 12 आयु वर्ग के बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा की रोकथाम के लिए जागृति नामक एक अनूठी पहल की शुरू : प्रशिक्षित पुलिस अधिकारी मास्टर ट्रेनर के रूप में करेंगे काम : गुरप्रीत कौर दिओ

चंडीगढ़    :   राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस के सामुदायिक मामले प्रभाग और महिला मामले विंग ने बच्चों, विशेष रूप से 5 से 12 आयु वर्ग...
article-image
पंजाब

मास्टर सुभाष धीमान का अंतिम संस्कार : सेवानिवृत अध्यपक मास्टर सुभाष धीमान का हुया था आकस्मिक देहांत

सैकड़ों राजनीतिक, सामाजिक व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे अंतिम संस्कार में गढ़शंकर। सेवानिवृत अध्यपक मास्टर सुभाष धीमान का आकस्मिक देहांत हो गया। उनक आज अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बीनवाल में कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!