मां के अवैध संबंध बन गए बेटे की मौत का कारण : 2 गिरफ्तार

by

बठिंडा। पुलिस ने एक अनसुलझी हत्या का मामला सुलझाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का दुखद पहलू यह है कि मां के अवैध संबंधों के चलते युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।

युवक की मां के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में हत्या का कारण सिर्फ इतना था कि युवक को अपनी मां के प्रेमी के साथ उसके रिश्ते पर आपत्ति थी।

पुलिस ने आरोपित गुरदीप सिंह और उसके साथी अमीन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि दीप सिंह की मां सरबजीत कौर का गुरदीप सिंह के साथ पिछले 7-8 सालों से रिश्ता था। दीप सिंह को इस रिश्ते पर आपत्ति थी और इसी कारण उसकी गुरदीप सिंह से कई बार बहस हुई थी।

गुरदीप सिंह ने इसी वजह से दीप सिंह को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने अपने दोस्त अमीन शर्मा के साथ मिलकर मोटरसाइकिल खरीदने का बहाना बनाकर दीप सिंह को नहर पर बुलाया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद अपने अपराध को छुपाने के लिए दीप सिंह की मां के साथ जाकर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

सरहिंद नहर के पास खेतों में युवक का शव मिला था

एसपी (डी) जसमीत सिंह साहीवाल ने बताया कि बीती 15 अगस्त को गांव बीड़ बहमण से गुजरने वाली सरहिंद नहर के पास खेतों में एक 17 वर्षीय युवक का शव मिला था। परिजनों ने युवक की पहचान दीप सिंह के रूप में की थी। यह हत्या पुलिस के लिए एक पहेली बनी हुई थी। टीमों का गठन कर इस हत्याकांड की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पता चला कि इस वारदात को दीप सिंह की मां के प्रेमी व गांव गुरुसर सैनेवाला जिला बठिंडा निवासी गुरदीप सिंह ने अपने दोस्त बठिंडा की धोबियाना बस्ती निवासी अमीन शर्मा के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दीप सिंह का मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। आरोपितों के खिलाफ थाना सदर बठिंडा में दर्ज मामले की धाराओं में बढ़ोतरी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर निगम कार्यालय में प्रापर्टी टैक्स, पानी व सीवरेज के बिलों की कलेक्शन शुरुः कमिश्नर नगर निगम

होशियारपुर, 2 अगस्तः कमिश्नर नगर निगम डा. अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम कार्यालय में प्रापर्टी टैक्स, वाटर सप्लाई व सीवरेज के बिलों की कलेक्शन शुरु हो गई है। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आखिर टारगेट किलिंग पर अंतरराष्ट्रीय कानून क्या है : ऐसी हत्याओं का दोष आमतौर पर सऊदी अरब या रूस जैसे देशों पर लगाया जाता, अमेरिका ने इराक़ में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी को एक ड्रोन हमले में मार दिया था

चंडीगढ़ : कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या ने भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में जो खटास पैदा कर दी है,फिलहाल उसका अंत नजर नहीं आ रहा। कनाडा बिना सबूतों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जमीन रजिस्ट्री का बदल गया नियम: जमीन खरीदने का प्लान बना रहे तो आप के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट

अगर आप अभी जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप सभी लोगों के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट निकल कर आ रहा है। ऐसे में आप सभी को यह अपडेट पढ़ना...
article-image
पंजाब

75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर साथियों का किया सम्मान : पेंशनर्स एसोसिएशन मंडल गढ़शंकर की बैठक में मांगों पर विचार विमर्श 

गढ़शंकर, 7 मई:  पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब राज पावर एंड ट्रांसमिशन मंडल गढ़शंकर की बैठक गढ़शंकर में हुई। इस बैठक में मांगों संबंधी विचार विमर्श करते हुए सरकार से 1-1-16 से स्केलों का बकाया जारी...
Translate »
error: Content is protected !!