मां ज्वाला के चरणों में पंजाब के श्रद्धालु ने 53 ग्राम सोने का छत्र किया अर्पित

by

जवालामुखी : शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्र के दौरान पंजाब के बठिंडा निवासी श्रद्धालु ने बरसों पुरानी मनोकामना पूरी होने पर माता ज्वाला के चरणों में 53 ग्राम सोने का भव्य छत्र अर्पित किया।

श्रद्धालु परिवार के साथ माता के दरबार में पहुंचा और विधि-विधान से स्वर्ण छत्र माता के गर्भगृह में चढ़ाया। मंदिर प्रशासन ने इसे विधिवत स्वीकार कर अपने पास सुरक्षित जमा कर लिया। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में हर साल नवरात्र के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

आस्था से ओत-प्रोत भक्त मनोकामनाएं माता के चरणों में चढ़ाते हैं। जब उनकी इच्छाएं पूर्ण होती हैं, तो वे माता को भेंट अर्पित करते हैं। इसी परंपरा के अनुसार, इस श्रद्धालु ने भी अपनी बरसों पुरानी मन्नत पूरी होने पर यह स्वर्ण छत्र अर्पित किया। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि माता ज्वाला की कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह छत्र श्रद्धालु की अटूट आस्था और भक्ति का प्रतीक है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ नगर परिषद व नगर पंचायतों में बनेगी टास्क फोर्स – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

वार्ड स्तर पर जनप्रतिनिधि करेगें नशे के खिलाफ जनता से सीधा संवाद ऊना, 8 सितम्बर – जिला ऊना के शहरी क्षेत्रों में नशा मुक्त ऊना अभियान को मजबूत करने के लिए सभी शहरी निकायों...
article-image
पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू की प्रियंका गांधी से मुलाकात: क्या राजनीति में लौटेंगे?

नई दिल्ली । पूर्व सांसद और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, जो हाल ही में क्रिकेट कमेंट्री और रियलिटी शो में जज की भूमिका निभा रहे थे, ने अचानक दिल्ली में...
article-image
पंजाब

Do not make a video

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.10 :  Lions Club Vishwas, under the leadership of Lion Vijay Arora, member Road Safety Committee Punjab, in collaboration with Traffic Education Cell, is running a campaign to spread awareness about traffic rules....
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीमारी की हालत में गांव-गांव बेचा आचार, सीरा और बड़ियां : पैरालिसिस को मात देकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हरदीप कौर

मंडी (सुंदरनगर)। परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर मुश्किल से पार पाया जा सकता है। यह कर दिखाया है जिला मंडी के सुंदरनगर के छातर गांव की पैतांलीस वर्षीय हरदीप कौर ने। हरदीप कौर...
Translate »
error: Content is protected !!