माइनिंग विभाग की शिकायत पर पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से बेड मिक्स और बजरी ले जा रहे चार टिप्परों को जब्त कर चालकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

by

पुलिस द्वारा अदालत में पेश करने पर माननीय अदालत ने चारों को 14 दिन की न्यानिक हिरासत में भेजा
गढ़शंकर।  गढ़शंकर नंगल सड़क पर गांव डल्लेवाल के निकट कार को टक्कर मारने के बाद भगा कर ले जा रहे टिप्पर को रोकने के बाद पुलिस व माइनिंग विभाग ने करवाई करते हुए चार टिप्परों को जब्त कर उनके चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। टिप्परों के चारो चालकों को अदालत में पेश किया गया तो माननीय अदालत ने चारों को 14 दिन की न्यानिक हिरासत में भेज दिया है।

जल निकास कम माइनिंग उपमंडल गढ़शंकर के जूनियर इंजीनियर लवप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी जिस पर करवाई करते हुए पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह ने टिप्पर चालक अमित कुमार पुत्र चरणजीत निवासी सलोह, जिला शहीद भगत सिंह नगर , जतिंदर शर्मा पुत्र चांद शर्मा निवासी गढ़ी तरखाना , थाना समराला , जिला लुधियाना , रोलू राम पुत्र तरसेम लाल निवासी वार्ड नंबर 2 , राहों , जिला शहीद भगत सिंह नगर और जगदेव सिंह पुत्र जगन सिंह निवासी कूप कलां, थाना मियानी , जिला लुधियाना को ग्रिफ्तार कर  मिनरल्स एक्ट 1957 की धारा 21 (1), 4 (1)  तहत एफआईआर नंबर 29 दर्ज की गई ।
पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि टिप्पर नंबर पीबी 10 , टिप्पर नंबर जेबी 9195 में एक हजार फ़ीट बेड मैक्स, टिप्पर नंबर पीबी 65 बीई  3028 में ग्यारह सौ फ़ीट बजरी, टिप्पर नंबर पीबी 10 केएफ 9295 एक हजार फ़ीट बेड मिक्स और टिप्पर नंबर पीबी 07 सीएफ 3969 में एक हजार फ़ीट बजरी थी। चारों टिप्परों में एनजीटी के आदेश 19/2 /2020 की उलंघना करते हुए गैरकानूनी तरीके से मिनरल्स ले जाये रहे थे।  एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि आज चारों को माननीय अदालत में पेश किया गया। माननीय  अदालत ने चारों चालकों को 14 दिन की न्यानिक हिरासत में भेज दिया है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले पर लगाई मुहर : बरकरार रहेगा सामान्य वर्ग को दिया जाने वाला 10% आरक्षण

आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुहर लगा दी। इस फैसले का फायदा सामान्य वर्ग के लोगों को शिक्षा और सरकारी नौकरी में...
article-image
पंजाब

लुधियाना के बंगाली गांव से खुरालगढ़ माथा टेकने आ रहे श्रद्धालुओं की जीप पलटने से एक कि मौत 12 घायल

गढ़शंकर – श्री गुरु रविदास महाराज जी की चरणछो प्राप्त व तपस्थल नगरी खुरालगढ़ के दर्शन करने के लिए महिंद्रा जीप खुरालगढ़ के पास गहरी खाई में पलट गई जिसके चलते एक श्रद्धालु की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर खौफनाक हादसा : गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग; तीन डिब्बे जलकर खाक

सरहिंद : पंजाब में अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई. यह घटना सरहिंद जंक्शन के पास हुई और शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से...
article-image
पंजाब

ब्यास के पास जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग : डेरा ब्यास के सेवादार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

गांव गाजीवाल में खेती करने पहुंचे थे दोनों सेवादार, 3 से 4 हमलावरों ने चलाईं गोलियां; करीब 6 कनाल जमीन को लेकर चल रहा था विवाद अमृतसर। अमृतसर जिले में ब्यास के नजदीक गांव...
Translate »
error: Content is protected !!