माता के उस चमत्कारी मंदिर के दर्शन, जहां नमक की बोरी में आई थी बाला सुंदरी

by
एएम नाथ। सिरमौर :  सिरमौर जिले के त्रिलोकपुर गांव में स्थित बाला सुंदरी मंदिर मेंका एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। यहां प्रसिद्ध fला सुंदरी चैत्र नवरात्रि मेला शुरू हो गया है जो 23 अप्रैल तक बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। यह मंदिर उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, हर साल यहां लाखों श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान माथा टेकने आते हैं।
मां दुर्गा के नवरात्र के अवसर पर पूरा त्रिलोकपुर क्षेत्र माता बालासुंदरी की भक्ति में नजर आया। हाथों में मां दुर्गा का ध्वज लिए हजारों भक्त बिना थके, बिना रुके, भक्तिभाव से मां बालासुंदरी के जयकारे लगाते हुए मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। . भक्तों का मानना है कि इस पवित्र स्थान पर माता साक्षात् विराजमान हैं।
इस क्षेत्र में एक त्रिकोण के तीन कोनों पर स्थित दुर्गा के तीन मंदिर हैं, जिनमें देवी के विभिन्न रूप स्थापित हैं। त्रिलोकपुर में स्थित मुख्य मंदिर भगवती त्रिपुर बाला सुंदरी का मंदिर है, जिसमें दुर्गा का बाल रूप है। यहां से 3 किमी दूर भगवती ललिता देवी का मंदिर है और 13 किमी उत्तर पश्चिम में तीसरा मंदिर है। भगवती बाला सुंदरी का यह मंदिर पिछले कुछ दशकों में बहुत प्रसिद्ध हो गया है।
माचल प्रदेश के प्रमुख मंदिरों जैसे चिंतापूर्णी, नैना देवी, ज्वाला देवी, कांगड़ा, चामुंडा और बगलामुखी आदि मंदिरों से भी अधिक श्रद्धालु यहां नवरात्रि के दौरान आते हैं। माना जाता है कि साल 1570 में राम दास नाम के एक स्थानीय व्यापारी ने नमक की एक बोरी खरीदी थी, जिसमें एक पिंडी मिली थी. यह देवी मां के बालासुंदरी जी रूप का प्रतीक एक पवित्र पत्थर था। लाला राम दास एक बोरी में नमक भरकर बेचते रहे, लेकिन बोरी भरी ही रही
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रेया वालिया ने HPPSC द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान किया प्राप्त

एएम नाथ। नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां निवासी श्रेया वालिया ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिस पर...
article-image
पंजाब

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का किया दौरा

होशियारपुर 09 मार्च: सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का दौरा किया गया। जिस दौरान उन्होंने स्कूल में बच्चों की समस्याओं को जाना व उनके कानूनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सही पाए गए सभी नामांकन पत्र, कुल 23 उम्मीदवार मैदान में – हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, सुजानपुर तथा बड़सर विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की जांच पूरी : 17 मई तक वापस लिए जा सकते हैं नाम

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को जिला हमीरपुर में भी नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के कामों का फीता भी काटते और कोसते भी केंद्र सरकार को : शिमला का टर्शरी कैंसर सेंटर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन : जयराम ठाकुर

सारा पैसा केंद्र ने दिया लेकिन मुख्यमंत्री ने केंद्र का आभार जताना भी उचित नहीं समझा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कैंसर सेंटर के निर्माण में दिया है 56 करोड़ का सहयोग, अटल...
Translate »
error: Content is protected !!