माता बालासुंदरी मेले के आयोजन सम्बन्धी सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण- DC सुमित खिमटा

by
नाहन, 8 अप्रैल। उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर इस बार 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक श्रद्धापूवर्क आयोजित किया जा रहा है।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। मेले के आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिये गये हैं।
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि माता बालासुंदरी मेला 9 अप्रैल मंगलवार से प्रारम्भ होगा और 23 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं वहीं पर श्रद्धालुओं को पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधायें भी उपलब्ध करवाई जायेंगी।
सुमित खिमटा ने बताया कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती की गई है।
उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरीके से बनाया गया है जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासियों को भी असुविधा का सामना ना करना पड़े। इसके अलावा साफ-सफाई को लेकर भी मेला समिति गंभीर है।
*सुमित खिमटा ने सिरमौर वासियों को दी मेले की बधाई*
उपायुक्त सुमित खिमटा ने समस्त सिरमौर वासियों सहित क्षेत्रवासियों को माता बालासुंदरी मेले की बधाई और शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि माता बालासुंदरी का यह पावन मेला सभी सिमौर जिला वासियों और श्रद्धालुओं के लिए सुख-स्मृद्धि के साथ शांति और सदभाव लेकर आयेगा।
*उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा 9 अप्रैल को करेंगे मंदिर में पूजा अर्चना*
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा मेले के प्रथम दिन यानि 9 अप्रैल से प्रातः 9 बजे मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और यज्ञ में भाग लेंगे। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी तथा सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में डिप्टी सीएम अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि की शिरकत*

*उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत *जल दोहन और पुनर्भरण में संतुलन बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी –...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूर कलां में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस – बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

रोहित जसवाल। ऊना, 24 जनवरी – शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूर कलां में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना नरेंद्र कुमार ने की। डीपीओ नरेंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पनयाली की महिलाओं को मशरूम की खेती सिखाएगा आरसेटी

रोहित भदसाली। हमीरपुर 21 अक्तूबर। पंजाब नेशनल बैंक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के सौजन्य से सोमवार को नादौन उपमंडल के गांव पनयाली में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। इस शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए राज्य सरकार उठा रही आवश्यक कदम : कुलदीप पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उच्च विद्यालय ढलोग के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत 40 लाख 53 हजार की धनराशि से नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का किया लोकार्पण एएम नाथ। चंबा, (बनीखेत) : विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!