माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए दूसरे दिन भी जारी रहे ऑडिशन : स्थानीय समेत अन्य जिलों के कलाकारों ने बढ़-चढ़ कर लिया ऑडिशन में भाग

by
 रोहित भदसाली।  ऊना, 3 सितंबर। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन का आयोजन अंब कॉलेज के सभागार में जारी है। दूसरे दिन भी स्थानीय और अन्य जिलों से आए कलाकारों ने ऑडिशन में हिस्सा लेकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि ये ऑडिशन 2 सितंबर को शुरू हुए थे और 4 सितंबर तक जारी रहेंगे। महोत्सव का आयोजन 14 से 16 सितंबर तक किया जाएगा।
May be an image of 3 people, clarinet, violin and flute
ऑडिशन में भाग लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया :
कलाकार ऑडिशन में भाग लेने के लिए एसडीएम कार्यालय अंब में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक कलाकार ईमेल के माध्यम से भी अपना आवेदन भेज सकते हैं, इसके लिए ईमेल पता shrichintpurnimahotsav2024@gmail.com है। इसके अलावा, मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
May be an image of 3 people, flute and violin
प्रशासन की तैयारी :
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि महोत्सव के भाव के अनुरूप सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रमुखता दी जाएगी, और गुणवत्तापरक स्तरीय प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बबताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए तेज गति से तैयारियां की जा रही हैं। इसे सबके लिए एक यादगार अनुभव बनाने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। आयोजन से जुड़ी अलग अलग जिम्मेदारियां देखने के लिए 13 कमेटियां गठित की गई हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बस हादसा: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घायलों का जाना हाल, दुर्घटना में 32 यात्री घायल

एएम नाथ । शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बिलासपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नामहोल के पास आज तड़के हुई एक दर्दनाक बस दुर्घटना में घायल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यह दौर ज्यादा लंबा चलने वाला नहीं : सुक्खू की किस्मत थी कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी थोड़े से वोटों के अंतर से जीत गई और मुख्यमंत्री बन गए : पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा यह सुखविंदर सिंह सुक्खू की किस्मतथी कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी थोड़े से वोटों के अंतर से जीत गई और वह मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के समापन समारोह में गोकुल बुटेल होंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। मंडी, 27 मार्च।  मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल मंडी जिला के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार गोकुल बुटेल 28 मार्च,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू के बाद दिल्ली में जयराम ठाकुर सक्रिय : भूपेंद्र यादव से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चा, हिमाचल से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

एएम नाथ।  नई दिल्ली/शिमला, 1 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं...
Translate »
error: Content is protected !!