माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 के लिए दूसरे दिन भी जारी रहे : ऑडिशन स्थानीय सहित विभिन्न जिलों के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 4 नवंबर. माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए आयोजित ऑडिशन का क्रम अंब कॉलेज के सभागार में दूसरे दिन भी उत्साहपूर्वक जारी रहा। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ अन्य जिलों से आए प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया।
यह उल्लेखनीय है कि ऑडिशन प्रक्रिया 3 नवंबर से आरंभ हुई थी। 5 नवंबर के अवकाश के पश्चात इसका अंतिम चरण 6 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है।
ऑडिशन हेतु आवेदन प्रक्रिया
कलाकार ऑडिशन में भाग लेने के लिए अपना आवेदन एसडीएम कार्यालय अंब में जमा कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन ईमेल पते matashrichintpurnimahotsav@gmail.com पर भी भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
प्रशासन की तैयारियां जोरों पर
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि इस बार महोत्सव की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माता श्री चिंतपूर्णी के भाव, परंपरा और सामाजिक संदेशों को प्रमुखता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंच पर गुणवत्तापरक एवं स्तरीय प्रस्तुतियां सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था हेतु विभिन्न समितियां गठित की गई हैं, जो अपने-अपने दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन कर रही हैं।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला यह महोत्सव 14 से 16 नवंबर तक श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 26 से 28 सितंबर तक अंब मैदान में आयोजित महोत्सव का प्रथम संस्करण अत्यंत सफल रहा था। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन जीता, बल्कि प्रदेश के धार्मिक-सांस्कृतिक कैलेंडर में अपनी विशिष्ट पहचान भी बनाई।
वहीं, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से पिछले वर्ष माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की शुरुआत की गई थी, जो अत्यंत सफल रही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी यह महोत्सव श्रद्धा और संस्कृति का पर्व होने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यटनगत प्रगति को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से हताश, भाजपा की सरकार राजधानी में स्थापित करने का बना चुकी मन : खन्ना

खन्ना ने खुला दरबार लगाकर सुनी जनसमस्याएं, केंद्र सरकार की मदद से समाधान करवाने का दिया आश्वासन होशियारपुर 08 दिसंबर : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की दिल्ली में विधान...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम रहा शानदार : स्कूल में 10वीं में अनीश मल्ल, बारहवीं कक्षा के विज्ञानं विषय में नवदीप सिंह और कामर्स  में रमनप्रीत कौर रही प्रथम

गढ़शंकर :  एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम हर साल की तरह इस बार भी शानदार रहा।  यह जानकारी देते हुए प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने बताया कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एनसीबी ने हिमाचल व पंजाब के 3 नशा तस्करों ‘ पर इनाम घोषित किया :सूचना देने वालों को मिलेंगे 25 हजार

एएम नाथ। मोहाली : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की चंडीगढ़ यूनिट ने तीन नशा तस्करों ‘ पर इनाम घोषित किया। इसमें दो तस्कर हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी मोगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडित संतराम मेरे जीवन के आदर्श : सुधीर शर्मा दिवंगत दिग्गज नेता पंडित संतराम की 25वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

दाड़ी आफिस में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए, सौकणी दा कोट में रक्त दान शिविर, धर्मशाला अस्पताल में बांटे जूस-फल धर्मशाला, 30 जून। पंडित संतराम जी मेरी लाइफ के हीरो हैं। उन्होंने मुझे...
Translate »
error: Content is protected !!