मातृ शक्ति ने भाजपा को वोट देकर मोदी की गारंटी पर जताया भरोसा : सराज में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चुनावों में वोट के लिए दिया प्रलोभन

by
एएम नाथ। मंडी :   हिमाचल प्रदेश की जनता ने वोट के माध्यम से कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों की हवा निकाल दी है जबकि नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने कांग्रेस को हराकर बता दिया है कि वे कांग्रेस पार्टी की झूठी गारंटियों में नहीं फंसने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व वाली इस सरकार ने चुनावों से पूर्व और चुनाव के दौरान झूठ बोलकर मात्र वोट हासिल करने की मंशा से माताओं और बहनों को हर माह 1500 देने के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास किया लेकिन प्रदेश की बुद्धिजीवी महिला मतदाताओं ने उसे नकार दिया। मातृ शक्ति ने बता दिया कि सिर्फ़ चुनावी लाभ के लिए ऐसे प्रलोभन किसी काम नहीं आने वाले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज के थुनाग में कहा कि ये जीत सामान्य नहीं है। जनता ने कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ अपना रोष प्रकट किया है। जनता ने दस वर्ष केंद्र में मोदी सरकार द्वारा किये गए कामों को देखते हुए और 16 महीने पहले सत्ता में आई इस सरकार द्वारा हजारों संस्थानों को बंद करने के विरोध में भी मतदान किया है। ये ऐसी पहली सरकार है जिसने सत्ता संभालने के एक वर्ष के अंदर ही जनता का विश्वास खो दिया है। अब लोकसभा चुनाव में मिली शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस के नेता तरह तरह की बातें कर रहे हैं जबकि सच्चाई ये है कि मुख्यमंत्री सिर्फ़ अपनी सरकार बचाने तक सीमित रहे। वे अपने घर में भी कांग्रेस प्रत्याशी को लीड नहीं दिला पाए जबकि दावे  सभी सीटें जितने के कर रहे थे। उन्होंने सराज के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि तीन वर्षों से अपना सांसद न होने के कारण केंद्र से मिलने वाली सहायता से आप वंचित रहे लेकिन अब आपने अपनी सांसद जिताकर दिल्ली भेजी है। निश्चित रूप से अब ये कमी भी दूर होगी। उन्होंने मातृ शक्ति का आभार जताते हुए कहा कि आपने कांग्रेस पार्टी के प्रलोभन को ठुकरा कर मोदी जी की गारंटी पर विश्वास जताया है उसके लिए आप बधाई और प्रशंशा की पात्र हैं। कांग्रेस ने बीच चुनाव में महिलाओं को 1500-1500 पाने के लिए लाइनों में लगकर फार्म भरने को मजबूर किया लेकिन सब जानते हैं कि इनकी मंशा ही ये देने की नहीं है। अगर सभी महिलाओं को देने ही थे तो वायदे के मुताविक पहली कैबिनेट बैठक के बाद देते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये सिर्फ वोट हासिल करने के लिए ऐसे प्रलोभन देते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

28 दिन का अंतराल पूर्ण करने वाले हैल्थकेयर स्टाफ को लगाई जा रही टीकाकरण की दूसरा खुराक

ऊना, 17 फरवरी: जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान में सर्वप्रथम हेल्थ केयर स्टाफ, आंगनबाड़ी तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण पखवाड़ा अभियान शुरू : जिला में 22 अप्रैल तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा – नरेंद्र कुमार

रोहित जसवाल। ऊना, 8 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय से पोषण पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं ने पोषण पखवाड़े पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार दिनों का शीतकालीन सत्र बुलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा- रणधीर शर्मा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्र की अवधि केवल चार दिनों की रखे जाने पर भाजपा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने प्रस्तावों की समयबद्ध पूर्ति एवं फील्ड सत्यापन को सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

वन अधिकार अधिनियम के प्रस्तावों को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति बैठक का...
Translate »
error: Content is protected !!