मादक पदार्थ-हवाला गिरोह का भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने मादक पदार्थ हवाला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और 46 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि अमेरिका में रह रहा मादक पदार्थ तस्कर जोबन कलेर और गैंगस्टर गोपी चौगावां इस गिरोह का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने नौ अप्रैल को अमृतसर निवासी सतनाम सिंह उर्फ ​​संधू को गिरफ्तार किया था और उसके पास से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूछताछ के बाद तीन और लोगों राजनजोत सिंह, गुरप्रीत सिंह और अनिल सैनी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच करने पर गुरप्रीत सिंह द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर दो अन्य सहयोगियों नवजोत सिंह और हरमीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि जांच में अनिल सैनी, नवजोत सिंह और हरमीत सिंह के जोबन कलेर और चौगावां के संपर्क में होने का पता चला। भुल्लर ने बताया कि सैनी कथित तौर पर मेवे के कारोबार की आड़ में हवाला गिरोह का संचालन कर रहा था। जांच से पता चला कि आरोपी सीमा पार से आपूर्ति की जाने वाली हेरोइन की खेप के बदले हवाला के जरिए ड्रग मनी भेजता था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फरिश्ता स्कीम पंजाब में लागू होने जा रही : सड़क दुर्घटना में घायल का पंजाब सरकार की ओर से सरकारी या प्राईवेट अस्पताल में करवाया जाएगा नि:शुल्क इलाज

प्रदेश में खोले जाएंगे 504 नए आम आदमी क्लीनिक: डा. बलबीर सिंह पंजाब में लागू होने जा रही है फरिश्ता स्कीम, सडक़ हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को दी जाएगी 2 हजार...
article-image
पंजाब

गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद…कुलदीप धालीवाल ने तीखा हमला सुखबीर बादल पर किया

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि तरनतारन से कंचनप्रीत...
article-image
पंजाब

पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला

कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय, 25 गारंटी से बदलेगा पंजाब का भविष्य गढ़शंकर : 20 मई :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस उम्मीदार विजय इंदर सिंगला ने...
Translate »
error: Content is protected !!