मानपुरा स्कूल में शिक्षकों और बच्चों ने सीखे ढिंगरी मशरूम उत्पादन के गुर

by

छात्रों व मिड डे मिल कर्मियों ने सीखे मशरूम उत्पादन के गुर

बद्दी, 16 मई (तारा) : व्हाइट अंब्रेला मिशन व मिड डे मील योजना के अंतर्गत स्कूलों में मशरूम उत्पादन का लक्ष्य जिले के स्कूलों में रखा गया है। इसके अंतर्गत पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा कलस्टर के अतंर्गत आने वाले सभी सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों व स्कूल में कृषि विषयों के छात्रों व मिड – डे मील कर्मियों ने मशरूम उत्पादन के गुर सीखे।

स्कूल प्रधानाचार्य बबीता परमार ने सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों को ढिंगरी मशरूम के गुणों के बारे में बताया तथा इसके उपयोग से विद्यार्थियों को मिड -डे मील में प्रोटीन युक्त भोजन मिलेगा जो उनके शारीरिक विकास के लिए जरूरी है।
इस प्रशिक्षण के लिए प्रधानाचार्य ने अपने कलस्टर के सभी स्कूलों से एक-एक अध्यापक ,विद्यालय में कृषि विषय से संबंधित विद्यार्थियों और मिड डे मील कर्मियों का मार्गदर्शन किया और अपने-अपने स्कूलों में ढिंगरी मशरूम उगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी विजय कुमार पराशर ने विद्यालय में अध्यापकों और छात्रों को मशरूम उगाने के गुर सिखाए तथा मशरूम उत्पादन का पहला बैच भी तैयार किया, जिससे अगले 15 से 20 दिनों के बाद स्कूल में विद्यार्थियों को मिड डे मील में यह मशरूम परोसी जाएगी।
फोटोकेप्शन;
मानपुरा स्कूल में कलस्टर स्तर में प्रशिक्षण सत्र में भाग लेते हुए अध्यापक व छात्र

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुल्हन को शादी से पहले भगा ले गई उसकी सहेली : समलैंगिक रिश्ते का अनोखा मामला

तरनतारन : पंजाब के तरन तारन जिले से सामने आई एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. इस मामले ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंकाया है, बल्कि परिवार को भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नई पंचायतों के गठन पर जल्द होगा फैसला : अप्रैल से शुरू बीपीएल सर्वे

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों के गठन को लेकर सरकार जल्द निर्णय लेगी। ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने स्पष्ट किया कि इस पर अंतिम फैसला मंत्रियों और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दरबार लख दाता साखी सुलतान गोनस पाक सरकंार गयारवीं वाले के धार्मिक स्थल भंडियार में वार्षिक धार्मिक समागम आयोजित

देश में शांति बनाए रखने और समस्त देशवासियों में भाईचारक सांझ और उनकी उन्नित की गद्ीनशीन बाबा काले शाह ने की दुआ गढ़शंकर । दरबार लख दाता साखी सुलतान गोनस पाक सरकंार गयारवीं वाले...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीए के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन से किया वॉक आउट : मुख्यमंत्री के जवाब से साफ है कि वह कर्मचारियों को डीएनहीं देना चाहते हैं : जयराम ठाकुर

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की सरकार के लंबित डीए बकाया हमारी सरकार ने दिया हमारी सरकार ने पूर्व सरकार द्वारा लंबित वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया सुक्खू सरकार ने 2000 करोड़ रुपए से...
Translate »
error: Content is protected !!