मानसिक विकास के लिए प्रशिक्षण शिविरों की अहम भूमिका – डॉ लाल सिंह

by

ऊना: बहुप्रशिक्षण केंद्र खड्ड में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा निवेशक शिक्षा जागरूकता एवं सरंक्षण पर आधारित तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रशिक्षण प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ लाल सिंह उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन ऊना ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर मानव के सर्वांगीण विकास में अहम् भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि एनवाईके युवाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन करता है ताकि युवाओं का चहंूमुखी विकास हो सके तथा युवा ऊर्जा को देश के विकास एवं पुननिर्माण में लगाया जा सके। प्रशिक्षण कार्यशाला में 80 से अधिक प्रशिक्षुको को आयोजित निवेश शिक्षा एवं संरक्षण तथा जागरूकता पर समावेशी व्याख्यान व्यवस्था पूर्वक विधि प्रशिक्षण उपलव्ध करवाया गया।
ग्राम पंचायत खड्ड लोअर में प्रथम दिवसीय प्रशिक्षण में ब्रांच मैनेजर मनीष तथा अंकुश द्वारा बैंक प्रबंधन तथा वित्तीय प्रबंधन तथा पेंशन खतों के बारे बताया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत खड्ड प्रधान वीरेंद्र हीर, उप प्रधान खड्ड विकास, आकाश भारद्वाज, स्वर्ण धीमान व अभिषेक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छह माह की बालिका से सगे चाचा के द्वारा दुष्कर्म : आरोपी ने भागने का प्रयास किया, पुलिस मुठभेड़ हो गई, पैर में लगी गोली

हमीरपुर : हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह माह की बालिका से सगे चाचा के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इसमें पीड़िता की हालत नाजुक होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारा शहीद सिंघा मजारा ने लगाई छबील

सन्तोषगढ़ : गुरुद्वारा शहीद सिंघा मजारा की समूह सगंत की और से मीठे जल की छबील लगाई गई और फलों का प्रसाद राहगीरी को वाटां गया इस मौके गुरु घर सेवक सतनाम सिंह,तरलोचन सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने डलहौजी तथा बनीखेत में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपमंडल डलहौजी के अंतर्गत बनीखेत तथा आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और महत्वपूर्ण परियोजना स्थलों का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाह के 20 दिन बाद युवती ने लगाया फंदा, पति व ननद पर दहेज उत्पीड़न के आरोप

एएम नाथ। ऊना : सदर थाना ऊना के तहत भड़ोलियां खुर्द में विवाह के मात्र 20 दिन बाद एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका का मायका पोलियां बीत...
Translate »
error: Content is protected !!