मानसून तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ लामबद्ध डीसी ने बुलाई समीक्षा बैठक

by

ऊना : – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज डीआरडीए हॉल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी उप-मण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मानसून सीज़न के दृष्टिगत सभी विभागों में उचित समन्वय स्थापित करें ताकि किसी भी आपात स्थिति में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आगामी मानसून सीज़न के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय रहते शीघ्र पूर्ण कर लें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वह उपमण्डल स्तर पर मानसून सीज़न में आवश्यक कदम उठाएं और सुनिश्चित करें कि आवश्यकता के समय प्रभावित क्षेत्र में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, नगर परिषद ऊना, मैहतपुर-बसदेहड़ा, संतोषगढ़ तथा पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारियों व शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्त क्षेत्र में बरसात की तैयारियों के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल स्रोतों तथा जल भण्डारण टैंकों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें तथा सभी पेयजल स्रोतों की क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पेयजल नमूनों की भी समय-समय पर जांच करें ताकि जलजनित विषाणुओं का पता लगाया जा सके।
बैठक में नगर परिषद, ऊना को निर्देश दिए गए कि वर्षा जल के समुचित निकासी के लिए नालियों तथा नालों की साफ-सफाई के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों को भी तैयार रखें। इसके अलावा राघव शर्मा ने मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी चेतावनियों व हिदायतों का समय रहते उचित प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित बनाएं।
उपायुक्त ने राजस्व, लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग तथा बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान भूस्खलन से प्रभावित होने की आशंका वाली सड़कों, पेयजल योजनाएं व विद्युत लाइनों को चिन्हित करंे। राजस्व विभाग बरसात में आंधी, तूफान से होने वाले नुकसान के लिए फौरी राहत समय पर देना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जल जनित रोगों के उपचार के लिए आवश्यक दवाईयों का स्टाॅक सभी चिकित्सा संस्थानों में समुचित मात्रा में रखें। इसके अलावा सर्पदंश के उपयोग में लाई जाने वाली दवाईयों का भी समुचित भंडारण रखें। जबकि मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने के लिए भी पूरी तैयारी रखें और इस संबंध में लोगों को जागरूक बनाएं।
राघव शर्मा ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग आवश्यक खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करंे। उपायुक्त ने जिला के सभी उपमण्डलों में आपदा के समय प्रभावित व्यक्तियों को आश्रय प्रदान के लिए समय पर उचित स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विभाग को सभी विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर एकत्रित करने के निर्देश दिए ताकि आपदा के समय तुरंत कार्रवाही अमल में लाई जा सके।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, एएसपी प्रवीण धीमान, सीएमओ मंजू बहल, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, एसडीएम अंब डाॅ मदन कुमार, डीआरओ जोगिंद्र पटियाल, तहसीलदार विपन ठाकुर, डीएफएसई राजीव शर्मा, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक उद्योग विभाग अशोक कुमार, एक्सिन आईपीएच नरेश धीमान, होम गार्ड से धीरज शर्मा, एमसी मैहतपुर और अंब वर्षा चैधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-
#HimachalPradesh #Una #SouthWestMonsoon

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी को 10 साल जेल की सजा : गोपनीय सूचना लीक करने के दोषी

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को गोपनीय सूचना लीक करने के मामले 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। दोनों को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी निर्माण कार्यों के मजदूरों को भी देंगे बोर्ड की योजनाओं का लाभ : नरदेव कंवर

आम लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा बनी है मनरेगा: सुनील शर्मा बिट्टू हमीरपुर में सैकड़ों कामगारों को बोर्ड की ओर से बांटे गए इंडक्शन चूल्हे रोहित जसवाल।  हमीरपुर 23 जनवरी। हिमाचल प्रदेश भवन...
हिमाचल प्रदेश

कुंभ, वृंदावन व अन्य राज्यों में धार्मिक समागमों से लौटने वालों के होंगे कोविड टेस्टः डीसी

कोरोना से अत्याधिक संक्रमित राज्यों से आने वालों को भी कराना होगा कोविड टेस्ट रोपड़ व होशियारपुर में भंडारे व लंगर इत्यादि में शामिल होने वालों के भी होंगे कोरोना टेस्ट ऊना  : देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया होंगे मुख्य अतिथि

विधानसभा अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम जारी एएम नाथ। चम्बा.  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 2 अगस्त से 4 अगस्त तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!