मान सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों को हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर लौटने के दिए निर्देश

by

अमृतसर। पंजाब सरकार ने बाढ़ आपदा के बीच नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल पर कड़ा कदम उठाते हुए ईस्ट पंजाब एसेंशियल सर्विसेज (मेंटेनेंस) एक्ट 1947 के तहत आदेश जारी कर दिया है।

अब सरकारी मेडिकल कालेजों और उनके साथ जुड़े अस्पतालों में कार्यरत सभी नर्सिंग स्टाफ और अन्य आवश्यक चिकित्सा कर्मियों को तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश इस समय दशकों की सबसे बड़ी बाढ़ आपदा से जूझ रहा है, लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और सरकारी मेडिकल कालेज व अस्पताल प्रमुख चिकित्सा केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित मरीजों को इमरजेंसी, आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू और ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाओं की जरूरत है।

सरकार ने कहा कि 25 सितंबर से नर्सिंग स्टाफ बिना पूर्व सूचना के हड़ताल पर चले गए, जिससे गंभीर रूप से आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई हैं। यह स्थिति न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित कर रही है, बल्कि आपदा राहत और जनहित के कार्यों में भी रुकावट पैदा कर रही है।

विभाग के प्रमुख सचिव कुमार राहुल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी नर्सिंग स्टाफ और अन्य चिकित्सा कर्मी बिना देर किए अपनी ड्यूटी पर लौटें और तब तक ड्यूटी से अनुपस्थित न हों जब तक सरकार की ओर से आगे आदेश न आ जाएं। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

इधर, तालमेल कमेटी पैरा मेडिकल एवं सेहत कर्मचारी यूनियन ने इस आदेश की निंदा की है। यूनियन ने तर्क दिया है कि यदि पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगों को टेबल टाक के जरिए नहीं हल करती तो कर्मचारी संघर्ष करने को मजबूर होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेंट्रल जेल होशियारपुर का सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने दौरा किया

होशियारपुर, 8 सितंबर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल के आदेशों पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया। इस...
article-image
पंजाब

रेप केस में आया नाम, पुलिस हिरासत से भागा : अव ऑस्ट्रेलिया कैसे पहुंचा AAP विधायक ? पंजाब में मचा सियासी तूफान

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से बड़ा विवाद देखने को मिल रहा है. जहां, आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर रेप, धोखाधड़ी और धमकी के गंभीर आरोप...
article-image
पंजाब

फर्जी क्रिप्टो पोंजी स्कैम पर ED का बड़ा एक्शन…हिमाचल-पंजाब में छापेमारी, 2300 करोड़ की ठगी का खुलासा

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय की शिमला यूनिट ने फर्जी क्रिप्टो करेंसी आधारित पोंजी और मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कैम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने 13 दिसंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश और...
पंजाब

फेसबुक पर गलत पोस्ट एक आईफोन था, फोन वेचकर नया पिस्तौल लिया : मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने सैंडी भज्जला के विरुद्ध फ़ेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों को लूटपाट करने के उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एसआई कुलदीप सिंह को...
Translate »
error: Content is protected !!