माफी मांगें पाकिस्तान के विदेश मंत्री : प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

by

शिमला ; शिमला में शनिवार को पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका गया। बिलावल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा सड़कों पर उतर कर विरोध कर रही है।
आज राजधानी शिमला में भाजपा ने पाकिस्तान सरकार और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला भी फूंका। यही नहीं बिलावल को PM मोदी से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि पाकिस्तान इस तरह की ओछी हरकतें करता रहता है। यह सब भाजपा और देश की जनता हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुनिया में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पाकिस्तान बौखलाहट में है। इसी बौखलाहट में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। गणेश दत्त ने कहा कि पाकिस्तान सरकार के विदेश मंत्री अपने बयान को वापस लें। इसके अलावा सार्वजनिक तौर पर प्रधानमंत्री से माफी मांगें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा प्रधानमंत्री के सम्मान के लिए किसी भी हद तक लड़ाई लड़ने को तैयार है। प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला: गढ़शंकर में 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां शमशान घाट में अस्थियां रखने वाले बॉक्स से गायब : परिजन परेशान

गढ़शंकर। गढ़शंकर के शमशान घाट महेशियना से अस्थियां रखने वाले बॉक्स में रखी 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला साहमने आया है। परिजनों के साहमने अस्थियां कहां गई यह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेक्चरार पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को होंगे सेवानिवृत : शिक्षा के क्षेत्र के इलावा समाज सेवा के क्षेत्र में भी अहम भूमिका अदा कर क्षेत्र में अपनी अलग किस्म की पहचान की स्थापित

गढ़शंकर । सरकारी सरकारी सीनियर सेकेंडरी, गुरुबिशन पुरी (भवानीपुर) में बतौर लेक्चरार तैनात पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चारों लोकसभा सीटों पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी लड़ेगी चुनाव : र्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर हमीरपुर लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

बिलासपुर : राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे । राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं खेल: सांसद मनीष तिवारी

गांव मलोया में वार्षिक दंगल में पहुंचे सांसद तिवारी और खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला चंडीगढ़, 23 सितंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल हमें शारीरिक और...
Translate »
error: Content is protected !!