मारपीट करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज

by
गढ़शंकर, 16 नवंबर  : थाना माहिलपुर पुलिस ने सुरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी कालेवाल फ़तू की शिकायत पर मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।
सुरजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 31 अक्तूबर को करीब पौने सात बजे अपनी पत्नी जो खैरड आछरवाल में रसोई में काम करती है को लेने के लिए मोटरसाईकल पर जा रहा था तो टी प्वाइंट हुकूमतपुर के पास सड़क किनारे खड़ी कार को क्रास किया तो उसमें बैठे लखविंदर कौर पत्नी गुनिंदर सिंह के कहने पर गुनिंदर सिंह पुत्र राजिंदर सिंह और कुलविन्दर सिंह पुत्र सोहन सिंह ने उसपर बेसबॉल से हमला कर दिया। इस हमले में में वह घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर दाखिल कराया था।
इस शिकायत पर थाना माहिलपुर में कुलविंदर सिंह पुत्र सोहन सिंह के विरुद्ध धारा 115(2),126(2),3(5) बी एन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CAG रिपोर्ट में सनसनीखेज हो गया खुलासा … केंद्र ने दिल्ली को कितना पैसा दिया ! केजरीवाल ने उसका क्या किया ?

नई दिल्ली: दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी  अक्सर अपनी पीठ थपथपाती रही है, लेकिन नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की ताजा रिपोर्ट ने इन दावों की पोल खोल दी है। रिपोर्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेयजल स्रोतों में 20 से 30 फीसदी पानी हिमाचल प्रदेश में गया घट : राज्य के कई इलाकों में पानी की कमी

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश में पेयजल स्रोतों में पानी 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो गया है। सूखे जैसे हालात के कारण फरवरी माह में ही पेयजल संकट गहराने लगा है। जल स्रोतों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोबाइल से संदिग्ध चैट्स डिलीट : IB-NIA ने हिमाचल पुलिस से किया संपर्क

एएम नाथ । देहरा : हिमाचल प्रदेश के उपमंडल देहरा के सुकाहर गांव से पकड़े गए जासूसी के आरोपी युवक अभिषेक सिंह भारद्वाज से पूछताछ के बाद मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरीटेबल सोसायटी गढ़शंकर द्वारा जरुरतमंद को रेहड़ा रिक्शा भेंट

गढ़शंकर : शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर में जरुरतमंद अनूप सिंह को रेहड़ा रिक्शा शहीद भगत सिंह चैरीटेबल सोसायटी के सुरेन्द्र कुमार भज्जल एवं अविनाश कुमार शर्मा द्वारा भेंट किया। इस मौके पर अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!