मारपीट करने, मोबाइल फोन व चार हजार रुपये लूटने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by

गढ़शंकर – माहिलपुर पुलिस ने कुलविंदर सिंह के बयान पर दस लोगों के खिलाफ मारपीट करने, मोबाइल फोन व चार हजार छीनने के आरोप में मामला दर्ज किया है। माहिलपुर पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार कुलविंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह वासी पोसी ने बताया कि वह 7 जनवरी 2022 को साढ़े चार बजे घर का सामान लेने के लिए गया था जब वह चौक पर खड़ा था तो इस दौरान सतनाम सिंह पुत्र अवतार सिंह वासी पोसी ने आकर उसे धरती पर गिरा कर मार देने की नीयत से मारपीट करनी शुरू कर दी और उसके साथियों ने भी मुझे मारना पीटना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि इस दौरान इन लोगों ने उसका मोबाइल फोन व फोन के कवर के पीछे रखे चार हजार रुपये और जरूरी कागजात लेकर भाग गए। माहिलपुर पुलिस ने कुलविंदर सिंह के बयान पर सतनाम सिंह पुत्र अवतार सिंह, मनवीर सिंह, बलजीत कौर, हरप्रीत सिंह, अवतार सिंह, बलराज सिंह, हरजिंदर कौर, गुरजीत कौर, मनवीत व एक अज्ञात सहित दस लोगों के खिलाफ विभिन्न धराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिल्ली किसान मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभा रही महिला किसान नेता मुख्तियार कौर के निधन पर क्षेत्र में शोक।

चीमा मंडी (मनजिंदर कुमार पेंसरा) – भारतीय किसान यूनियन की एक उग्राहां की ईकाई शाहपुर कलां की एक महिला, दिल्ली में चल रहे आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, ताकि संघ द्वारा काले...
article-image
पंजाब

डा. राजकुमार और विधायक डा. ईशांक के प्रयासों से 2.90 करोड़ की लागत से लिंक सड़कों का काम शुरू

चब्बेवाल में 6 लिंक सड़कों की फिरनियों को सीमेंट-कंक्रीट से पक्का किया जाएगा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में 6 लिंक सड़कों की फिरनियों को सीमेंट-कंक्रीट से पक्का करने का काम शुरू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीआईडी का जांच से इन्कार – पूर्व डीजीपी समेत 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ

एएम नाथ। शिमला :  डीजीपी  संजय कुंडू सहित 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप से संबंधित मामले में सीआईडी ने जांच करने से इन्कार कर दिया है। सीआईडी ने इस बारे में...
article-image
पंजाब

सड़क सुरक्षा और परिवहन के खतरों से बचाव को लेकर हुआ मंथन : चेलियां में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का एडीएम ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। धर्मशाला, 20 मई :  एडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए आम जनमानस को जागरूक करना अत्यंत जरूरी है। मंगलवार को चेलियां में सड़क सुरक्षा एवं...
Translate »
error: Content is protected !!