मार्निंग वॉक पाजीटिव फैमिली के सदस्यों के साथ कैबिनेट मंत्री जिंपा ने की सैर व योग : पंजाब सरकार की विकासशील सोच के चलते हर क्षेत्र के लिए बना सकारात्मक माहौल: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने भगवान परशुराम पार्क गौतम नगर में किया दौरा
होशियारपुर, 04 दिसंबर:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की विकासशील सोच ने प्रदेश में हर क्षेत्र में एक सकारात्मक माहौल पैदा किया है, जिसका लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। सरकार ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देकर प्रदेश में जनता को साफ सुथरी व स्वस्थ जीवन शैली दी है बल्कि निवेश के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित किए है, जिससे लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल रहा है। यह विचार कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने भगवान परशुराम पार्क गौतम नगर का दौरा करने के दौरान रखे। इस दौरान उन्होंने मार्निंग वॉक पाजीटिव फैमिली के सदस्यों के साथ सैर की, योग किया व पार्क के रखरखाव संबंधी चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नौजवानों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कोई कमी नहीं छोड़ रही है और नौजवानों को ऐसा माहौल प्रदान किया जा रहा है ताकि वे अधिक से अधिक खेल की ओर ध्यान दे सकें। उन्होंने कहा कि मोहल्ला निवासियों के सहयोग से गौतम नगर पार्क का रख रखाव काफी अच्छे ढंग से हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्क में हर वर्ग के लोगों की ओर से रोजाना सैर की जा रही है, इसके अलावा यहां ‘सी.एम. दी योगशाला’ अभियान के अंतर्गत लोगों को नि:शुल्क योग सीखाया जा रहा है। यह सब देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और वे चाहते हैं कि शहर के सभी पार्कों में इस तरह का माहौल बने।
इस मौके पर डा. गुरदीप शर्मा, अशोक शर्मा, वरिंदर वैद, रजिंदर मल्होत्रा, राकेश साहनी, विजय गुप्ता, गोबिंद जसवाल, विनय सेठी, सुनील सोनी, सुमेश सोनी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाभियोग : प्रस्ताव पर 208 सांसदों के हस्ताक्षर

नई दिल्ली । कैश कांड को लेकर जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलेगा. इसके लिए सभी दलों के सांसदों के हस्ताक्षर लिए गए. छोटे-बड़े सभी दलों के ज्यादातर सांसद इस महाभियोग प्रस्ताव के...
article-image
पंजाब

CM HANDS OVER CHEQUES OF

REITERATES COMMITMENT OF THE STATE GOVERNMENT TO SAFEGUARD THE INTERESTS OF THE COPS Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/March 2 : Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann on Sunday handed over cheques of financial assistance worth Rs 1...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भाषा विभाग ने करवाया देबी मखसूसपुरी रू-ब-रू … भाषा और संस्कृति के प्रति प्रेम और शब्द साधना के लिए कड़ी मेहनत से ही होता  मुकाम हासिल  : देबी मखसूसपुरी

होशियारपुर :  भाषा विभाग, पंजाब की गाइडेंस में, जिला भाषा  कार्यालय , होशियारपुर और कपूरथला द्वारा मिलकर किए गए प्रयासों से गवर्नमेंट कॉलेज, होशियारपुर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को समर्पित समागम का आयोजन किया...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर के एनसीसी युनिट दुारा समाजिक गतिविधियों के लिए गांव बीरमपुर को अडोपिट किया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के एनसीसी युनिट दुारा समाजिक गतिविधियों के लिए गांव बीरमपुर को अडोपिट किया। जिसका रसमी शुभांरंभ कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा व सरपंच कुलविंदर कौर...
Translate »
error: Content is protected !!