मासिक धर्म के प्रति लघु नाटक के माध्यम से किया गलत धारणाओं का खंडन : मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और संतुलित आहार के बारे में दी जानकारी

by
चम्बा, 8 दिसंबर  :   राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्रधानाचार्य.के सहयोग से जिला प्रशासन चम्बा  के सौजन्य से  मासिक धर्म के प्रति जागरूगता के अंतर्गत जागरूकता अभियान अपराजिता….. मैं चम्बा की और महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत ‘वो दिन योजना ‘ के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन जिसमें आयुष विभाग से डॉ. कुलविन्दर संधू ने तथा स्वास्थ्य विभाग से सी आर ठाकुर , पिरामल फाउंडेशन से विपन कश्यप , जागोरी संस्था से उमा देवी  तथा कॉलेज की छात्र छात्राओं ने भाग लिया l कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने मासिक धर्म के प्रति एक लघु नाटक के माध्यम से इसके प्रति गलत धारणओं का खंडन किया तथा नारा लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया वहीं प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में  भी छात्र छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया l आयुष से डॉ कुलविन्दर संधू ने छात्र छात्राओं  को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और संतुलित आहार के बारे मे जानकारी दी तथा अपराजिता….. मैं चम्बा की मुख्य मास्टर ट्रेनर  उमा देवी  ने कहा की कैसे लोगों के बीच में जा कर इसके प्रति खुल कर बात करें और इसके प्रति फैली गलत भावनाओं  का खंडन करे और  पिरामिल फाउंडेशन से विपिन ने भी इस  कार्यक्रम मे मासिक धर्म के दौरान  सैनेटरी पैड के प्रयोग और इसके निष्पादन के बारे मे बात की मनोहर नाथ जिला समन्वयक  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अपने विचार साँझा किये  l इस जागरूकता शिविर मे नारा लेखन प्रतियोगिता मे सुनैना प्रथम, एकता शर्मा और स्नेहा कुमारी द्वितीय तथा  मन्नत शर्मा और हविषा कुमारी तृतीय स्थान पर रही वहीं  मासिक धर्म के प्रति प्रश्नोतरी मे  सुजल कुमार प्रथम सैफ अली द्वित्य और मन्नत शर्मा तीसरे स्थान पर रही l कार्यक्रम मे अपराजिता मे चम्बा की तथा वो दिन योजना सी सम्बंधित प्रचार प्रसार सामग्री वितरित की गई और सभी प्रतियोगिता मे भाग लेने बालों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए  I उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रोफेसर डॉ महेंद्र सलारिया जी का विशेष सहयोग रहा और सभी छात्र छात्राओं को इस जानकारी को जन जन तक पहुंचाने के लिए आग्रह किया l इस कार्यक्रम मे महिला एवं बाल विकास हि प्र से विकास शर्मा, रेखा पठानिया और शिवालिका मौजूद रहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ढली की नवनिर्मित टनल के निर्माण का श्रेय कांग्रेस सरकार द्वारा लेने पर बोले नेता प्रतिपक्ष : ढली टनल केंद्र और बीजेपी सरकार की उपलब्धि, कांग्रेस न ले श्रेय : जयराम ठाकुर

अंग्रेजों के बाद शिमला में पहली टनल का सपना हमनें देखा और उसे साकार किया कांग्रेस सरकार ने टनल के काम को अपनी प्राथमिकता बनाई होती तो पहले हो जाता लोकार्पण एएम नाथ, शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य संस्थानों में उच्चतम मानकों का करें पालन, गुणवत्तापरक सेवाओं पर हो फोकस – DC जतिन लाल

रोहित भदसाली। ऊना, 24 अगस्त. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को उच्चतम मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापरक सेवाएं देने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन विक्रम चौधरी ने इस्तीफा दे दिया

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन विक्रम चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। विक्रम चौधरी ने कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश सरकार पर ओबीसी समाज के हितों को दरकिनार करने का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कराएं गृह मंत्री शाह, ICC में चले मुकदमा : सिब्बल की सरकार से मांग

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ मुकदमा अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में चलना चाहिए। साथ ही...
Translate »
error: Content is protected !!