माहवारी पर फैली कुरीतियों पर की चोट – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेल में छात्राओं को दी ‘वो दिन’ की जानकारी 

by
एएम नाथ। चम्बा  :  बाल विकास परियोजना चुवाड़ी के सौजन्य से बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेल में “वो दिन “योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया 
गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ चुवाड़ी धर्मवीर सिंह ने की।
 जिसमे स्वास्थ्य विभाग से शिविर में डा. मनोज ने मासिक धर्म को लेकर गलत धारणाओं व खानपान का विषेश ध्यान रखने को लेकर प्रकाश डाला। माहवारी के दौरान किस तरह से देखभाल करनी चाहिए उस पर विस्तृत जानकारी दी।
जागोरी संस्था चम्बा से जिला समन्वयक उमा कुमारी ने बच्चों को एनीमिया व मासिक धर्म के विषय पर विस्तार से बताया। जिला मिशन समन्वयक श्री मनोहर नाथ ने बेटी बचायो बेटी पढ़ाओ के बारे में बच्चों के साथ संवाद किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी श्री धर्मवीर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बच्चों को जागरूक किया। स्कूल प्रिंसिपल सुभाष चंद ने सभी वक्ताओं का बच्चों को जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद किया।
 इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद, स्कूल स्टाफ, वृत
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार : मंदिर पर अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से किया था हमला

अमृतसर : अमृतसर के ठाकुरद्वारा सनातन धर्म मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की रात हुए बम धमाके के मामले में गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मंदिर पर हमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओवरटेक के चक्कर में 15 वर्षीय युवक की मौत : नाहन में बस को ओवरटेक कर रहा था बाइक सवार

एएम नाथ। नाहन : नाहन के समीप कांशीवाला क्षेत्र में सब्जी मंडी के सामने रविवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक नाबालिग बाइक सवार की जान चली गई। हादसा सुबह करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों में हो रहा सर्वांगीण विकास : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ….शुक्रवार को उप मण्डल जुब्बल में दो विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया

एएम नाथ।  जुब्बल  :  जुब्बल के समीप डकैड़ में निर्माणाधीन शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT) के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान जुब्बल क्षेत्र में बनने वाला एक बड़ा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत के बाद अब कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना खोला कैंप कार्यालय

मंडी : मंडी सांसद कंगना रनौत के मंडी में अपना कार्यालय खोलने के बाद अब लोकसभा चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना कैंप कार्यालय खोला है. यह...
Translate »
error: Content is protected !!