माहिलपुर की नगर पंचायत के चुनाव के लिए आप तैयार – जय कृष्ण सिंह रौड़ी 

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  क्षेत्रीय विधायक व डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने माहिलपुर में पत्रकारों से विशेष बातचीत दौरान कहा कि माहिलपुर में होने वाली नगर पंचायत के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह तैयार है और पार्टी 13 की 13 सीटों पर अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों में उनके प्रति काफी लगाव भी है क्योंकि उन्होंने बाकियों से अलग उनका विकास किया है, उन्होंने विरोधी पार्टियो की तरह उनसे झूठे वादे नहीं करें बल्कि उनसे सभी वादे पूरे किए है और उनकी हर दिक्कत-परेशानी का समाधान भी किया है। रौड़ी ने कहा कि उन्होंने माहिलपुर शहर में पानी की टंकिया भी लगवाई है जिससे शहरवासियों की पानी की किल्लत भी खत्म हुई है और आम आदमी क्लिनिक भी खुलवाया है। इसी तरह शहर में सीवरेज का काम भी जारी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर भारी जीत दर्ज कर नगर पंचायत की प्रधान की कुर्सी पर कब्जा करेगी। इस मौके ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी, सरपंच हरमीत सिंह लल्लियां, प्रिंस चौधरी, पूर्व पार्षद राज कुमार, आकाशदीप सिंह, रिटायर्ड एसडीओ जगतार सिंह, समाज सेविका सीमा रानी बोध, पार्षद शशि बंगड़, जसविंदर कौर आदि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले में चल रही हैं 341 योग कक्षाएं, रोजाना 15 हजार से ज्यादा लोग ले रहे हैं भाग: DC आशिका जैन

होशियारपुर, 21 जून :  11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन ग्राउंड, होशियारपुर में ‘सी.एम. दी योगशाला’ के अंतर्गत भव्य जिला स्तरीय समागम आयोजित किया गया। समागम में विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने मुख्यातिथि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी – कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी सिंह के पति, इस पेशे से हैं जुड़े

दिल्ली की नई सीएम बनकर आतिशी इतिहास रचने जा रही हैं। यह तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी।  इस वक्त पूरे देशभर की निगाहें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...
article-image
पंजाब

सब डिविजन गढ़शंकर को नए बनने रहे जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोड़ने के विरोध में बार कौंसिल गढ़शंकर ने एसडीएम गढ़शंकर को सौंपां ज्ञापन

गढ़शंकर : सब डिविजन गढ़शंकर को नये बन रहे जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने के विरोध को लेकर बार कौंसिल गढ़शंकर ने अध्यक्ष एडवोकेट राज कुमार भट्टी की अध्यक्षता में एसडीएम गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

पेट्रोल लेकर स्कूल में घुसा महिला टीचर का पति : महिला टीचर पर पेट्रोल फेंका

पठानकोट : भोआ के एक सरकारी स्कूल में उस समय बच्चे सहम गए जब महिला टीचर का पति हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर महिला टीचर पर छिड़कने लगा। इसके चलते डर के मारे...
Translate »
error: Content is protected !!