माहिलपुर नगर पंचायत पर आप का कब्जा : आप के 10, कांग्रेस के एक और आजाद के 2 उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज , सयुंक्त मोर्चे के सभी प्रत्याशी हारे

by

माहिलपुर  : माहिलपुर नगर पंचायत के 13 वार्डों के लिए हुए चुनाव में आज आम आदमी पार्टी के 10, कांग्रेस के एक और आजाद के 2 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।   आप ने डिप्टी स्पीकर की अगुआई में लड़े चुनाव में जबरदस्त जीत  करते हुए पहली बार माहिलपुर नगर पंचायत में  किया है।  जिसके तहत वार्ड-1 से आप उम्मीदवार मनप्रीत कौर ने कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश कुमारी को 226 वोटों से हराया, वार्ड-2  से आप उम्मीदवार अशोक कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार अवतार सिंह तारी को 112 वोटों से हराया, वार्ड-3 से कांग्रेस उम्मीदवार वरिंदर कौर ने आप उम्मीदवार हरबंस कौर को 12 वोटों से और  वार्ड-4 से आप उम्मीदवार शशि बंगड़ ने कांग्रेस उम्मीदवार नवदीप कुमार को 104 वोटों से हराया।                 इसी तरह वार्ड-5 से धीरजपाल ने कांग्रेस प्रत्याशी इस्नाया को 165 वोटों से,  वार्ड-6 से आप प्रत्याशी बलदेव सिंह ने संयुक्त मोर्चा प्रत्याशी अमरजीत सिंह भिंदा को 21 मतों से, वार्ड-7 से आप प्रत्याशी कुलदीप कौर ने संयुक्त मोर्चा प्रत्याशी को हराया सुरेश सिधर को 21 वोटों से, वार्ड-8 से आप उम्मीदवार दविंदर सिंह सैनी ने कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप कौर को 7 वोटों से हराया, वार्ड-9 से आप की प्रत्याशी मनदीप कौर ने सयुंक्त मोर्चे की प्रत्याशी गुरविंदर कौर को 246 वोटों से हराया।


इसके इलावा वार्ड-10 से राज कुमार राजू ने संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार सीता राम को 15 वोटों से, वार्ड-11 से आजाद उम्मीदवार सुरिंदर कौर ने आप उम्मीदवार नरिंदर कौर को 51 वोटों से, वार्ड-12 से आजाद उम्मीदवार बलविंदर मरवाहा ने आप के जगदीप सिंह को 37 वोटों से हराया, वार्ड-13 से आप प्रत्याशी सतवीर सिंह संता बैंस ने संयुक्त मोर्चा प्रत्याशी अमनदीप सिंह बैंस को 12 वोटों से हराया, गौरतलब है कि 11 निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक ही चुनाव चिन्ह लेकर संयुक्त मोर्चा बनाया था।

जिसमें से एक भी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया। . गौरतलब है कि इन 13 वार्डों में कुल 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिनमें 13 आप, 11 कांग्रेस, 11 सयुंक्त मोर्चे के , 3 बीएसपी और 2 निर्दलीय उम्मीदवार थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लिंग निर्धारण टैस्ट को लेकर निजी स्कैन सेंटरों को हिदायतें दी : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी छात्रों को जागरूक किया

गढ़शंकर : सिविल अस्पताल गढ़शंकर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के कक्ष में निजी नर्सिग होम एवं स्कैन सेंटर की बैठक बुलाई गयी जिसमें गढ़शंकर शहर में गिरते लिंगानुपात एवं लिंगानुपात को...
article-image
पंजाब

पति ने पत्नी के दूसरे कथित पति की सिर पर डंडे मारकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

माहिलपुर(मोनिका भारद्वाज) – होशियारपुर जिले के माहिलपुर ब्लाक के पहाड़ी गांव मैली के बाहर एक प्रवासी मजदूर ने अपनी पत्नी के दूसरे पति का कत्ल उसके सिर पर डंडा मारकर दिया। गांव के लोगों...
article-image
पंजाब

Land Pooling Scheme a Disaster

Jalandhar/ July 30/Daljeet Ajnoha: Renowned social worker and activist Mandeep Manna, in an eye-opening conversation with senior journalist Sanjeev Kumar, strongly criticized the Punjab Government’s Land Pooling Scheme, calling it a “disaster” for the...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने 4 लाख फर्जी छात्रों के खिलाफ की FIR दर्ज : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फर्जी एडमिशन का मामला

चंडीगढ़ : सीबीआई ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फर्जी एडमिशन के मामले में शुक्रवार को 4 लाख से अधिक फर्जी छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अधिकारी ने बताया कि पंजाब एवं...
Translate »
error: Content is protected !!