माहिलपुर में कई परिवार आप में शामिल , पंजाब सरकार हर वर्ग का रख रही है पूरा ख्याल : जय सिंह रौड़ी

by

माहिलपुर : आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने नगर पंचायत माहिलपुर के वार्ड नंबर 1 से कई परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाते कहा कि पंजाब सरकार के सार्वजनिक कार्यों को देखते हुए लोक आप मुहारे आप 600 यूनिट बिजली बिल माफ करने के पंजाब सरकार के इस काम की न सिर्फ आम लोग बल्कि खास वर्ग के लोग भी सराहना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नौजवानों को उनकी योग्यता के अनुसार 30 हजार के करीब नियुक्ति पत्र सौंपकर प्रशंसनीय कार्य किया है। किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति और कंडी नहर में छोड़े पानी की सिंचाई से बंजर खेत भी फसल से लहलहा उठेंगे। इस मौके कृष्णजीत राओ कैंडोवाल जिलाध्यक्ष आप बुद्धिजीवि विंग ने काम की चर्चा करते हुए कहा कि लोग पूरी तरह से पार्टी की कार्य नीतियों और जनहित में काम करने की सरकार की मंशा से खुश हैं। वे पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी पंजाब के लोगों की भलाई के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने जसवीर सिंह जस्सी, एनआरआई लखबीर सिंह; जीवन लाल शर्मा, कमल कृष्णा, जंग बहादुर, गुरदयाल सिंह, रमनदीप सिंह, हरविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, बलजीत कौर, सुरिंदर कौर, कमलेश बडवाल, परमजीत कौर, गुरमीत कौर समेत कई परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर डॉ. शैली सरपंच, जुझार सिंह , मनान सद्दीकी, विक्की कहारपुर, सतपाल, ओकार सिंह, बलिहार सिंह सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
फोटो :लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाते हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवरात्रि के पावन अवसर पर मां भगवती जी के चरणों में नतमस्तक हुए पवन दीवान

लुधियाना, 25 मार्च: नवरात्रि के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान मां भगवती जी के चरणों में नतमस्तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली पुलिस की दिलजीत दोसांझ ने की जमकर तारीफ : कहा- ये रातें आपके बिना संभव नहीं होतीं

दिल्ली : पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने दिल-लुमिनाती कॉन्सर्ट से दिल्लीवासियों के लिए पिछला हफ्ता अविस्मरणीय बना दिया। दिल्ली में लगातार दो दिनों तक दिलजीत के शानदार लाइव प्रदर्शन...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल ने बीसी विंग के संगठनात्मक ढांचे का किया ऐलान : सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के बीसी विंग के अध्यक्ष जत्थेदार हीरा सिंह गाबड़िया से सलाह-मशविरा करने के बाद

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के बीसी विंग के अध्यक्ष जत्थेदार हीरा सिंह गाबड़िया से सलाह-मशविरा करने के बाद बीसी विंग के संगठनात्मक ढांचे का ऐलान कर...
article-image
पंजाब

फिरौती मांगने वाले गिरोह के 2 गुर्गे गिरफ्तार : आरोपियाें से 1 पिस्टल, 9 एमएम ग्लोक और 5 जिंदा कारतूस, 2 पिस्टल 30 बाेर और 25 जिंदा कारतूस 30 बाेर, 1 पिस्टल 32 बाेर, 5 जिंदा कारतूस 32 बाेर, 2 गाड़ियां और 1 मोटरसाइकिल बरामद

बटाला  : बटाला पुलिस ने बटाला में एक रेस्टोरेंट के बाहर गोलियां चलाने और मालिक से फिरौती मांगने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों का संबंध गैंगस्टर हैरी...
Translate »
error: Content is protected !!