मिंजर मेला-2026 में एंटी चिट्टा अभियान के तहत होंगे नुक्कड़ नाटक

by

युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया जाएगा संदेश : मुकेश रेपस्वाल

एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के दौरान युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत विशेष नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त एवं अध्यक्ष मिंजर मेला समिति मुकेश रेपस्वाल ने मेला तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां राजकीय महाविद्यालय चम्बा के विद्यार्थियों तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चम्बा के प्रशिक्षु चिकित्सकों द्वारा दी जाएंगी, ताकि समाज, विशेषकर युवाओं तक चिट्टा जैसे घातक नशे से दूर रहने का प्रभावी संदेश पहुंच सके।
उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान न्यू बस स्टैंड चम्बा में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित की जाएगी, जिसके माध्यम से नुक्कड़ नाटकों सहित विभिन्न जनहित संदेशों का प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित संचालन, यातायात एवं पार्किंग जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 का सफल एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त ने 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां भी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए और सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा।
बैठक का संचालन करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने बताया कि मेला तैयारियों का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है तथा सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शेष कार्य भी निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर लिए जाएंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र से मिले बजट 817.61 करोड़ रुपये का 100 प्रतिशत खर्च करने में सफलता : राजेश शर्मा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश पिछले वितीय वर्ष में समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र से मिले बजट का 100 प्रतिशत खर्च करने में सफलता पाई है। यह राशि 817.61 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबार्ड उड़ान मेला का ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने किया शुभारम्भ : शिमला में लिफ्ट के समीप शिमला हाट का भी निर्माण किया जायेगा जहाँ पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों की विक्री करेंगी – अनिरुद्ध सिंह

देश तथा प्रदेश के विकास में नाबार्ड बैंक का अहम योगदान – अनिरुद्ध सिंह शिमला, 20 सितंबर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज जिला ऊना को देंगे 190 करोड़ की सौगातः सत्ती

प्रातः 10.30 बजे मैहतपुर बसदेहड़ा पहुंचे सीएम, अनुराग, भारद्वाज, कंवर व सत्ती भी रहेंगे साथ ऊना, 18 नवंबर: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुंतर में 72 gm चिट्टा सहित एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल बोले नहीं बख्शेंगे नशा तस्करों को एएम नाथ। कुल्लू :  मौजूदा समय से देवभूमि हिमाचल प्रदेश में चरस के साथ साथ चिटा भी तेजी से अपने पैर पसार...
Translate »
error: Content is protected !!