मिंजर स्मारिका एवं निमंत्रण कार्ड उप समिति की बैठक आयोजित

by

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

निमंत्रण कार्ड तथा स्मारिका के आवरण पृष्ठ का डिजाइन पदम श्री विजय शर्मा से करवाने का लिया गया निर्णय

एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2025 के तहत निमंत्रण कार्ड के डिजाइन एवं स्मारिका प्रकाशन की रूपरेखा तय करने को लेकर उनके कार्यालय कक्ष में आज निमंत्रण कार्ड एवं स्मारिका उप समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उप समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया।
मिंजर मेला के निमंत्रण कार्ड एवं स्मारिका के आवरण पृष्ठ के डिजाइन को लेकर चर्चा के दौरान सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि पदम श्री विजय शर्मा से डिजाइन करवाया जाए।
मिंजर स्मारिका के प्रकाशन की रूपरेखा तय करने को लेकर चर्चा के पश्चात ज़िला के सभी साहित्यकारों, युवा लेखकों की रचनाओं को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ज़िला के अनछुए पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों, पारंपरिक लोक-कला एवं संस्कृति से संबंधित छाया चित्रों (फोटोग्राफ्स) को ज़िला वासियों से आमंत्रित किया जाए।
उच्च गुणवत्ता और रचनात्मकता वाले छाया चित्रों को कमेटी द्वारा चयनित करने के पश्चात उन्हें स्मारिका का हिस्सा बनाया जाएगा।
स्मारिका में प्रकाशन के लिए रचनाओं तथा फोटोग्राफ्स को ज़िला भाषा अधिकारी के ईमेल पत्ते डीएलओ चंबा ऐट दा रेट आफ जी मेल डाट कोम
(dlochamba@gmail.com) पर भेजना होगा।
बैठक में गैर सरकारी सदस्यों में जगदीश हान्डा, एजाज मिर्जा सहित जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, राजकीय महाविद्यालय चंबा से प्रोफेसर संतोष कुमार, राष्ट्रीय जल विद्युत निगम से जीनेश कुमार, अक्षय कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला में मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना से तीन वर्षों में 85,826 किसान लाभान्वित

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 जनवरी। हिमाचल प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रही है। इसी कड़ी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 श्रद्धालू घायल, सिवल अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के बाद घायलों की डाकटरों ने दी छृट्टी : खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में पलटी

गढ़शंकर : श्री गुरू रविदास जीे के तपोस्थल खुरालगढ़ में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं से भरी बस गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में पलट कर सडक़ की एक और खाई गिर गई। जिसमें करीव गयारह श्रद्धालू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रातभर पति समझ सुहागरात मनाती रही महिला, सुबह खुली आंख तो निकल गई चीख : बेहद सनसनीखेज मामला

मुबई से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। वैसे आजकल देश के कई इलाकों से रेप के केस सुनने में आ रहे हैं। ताजा मामला मुंबई के पवई का है जहाँ रात के अंधेरे...
Translate »
error: Content is protected !!