मिड डे मील कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और क्लास फोर कर्मचारियों को रिलीव करने का मुद्दा प्रमुखता से उठा

by

16 जून की महा रैली को क्लास फोर एम्प्लॉइज यूनियन का पूर्ण समर्थन
पुनीत महाजन :चंडीगढ़, 11 जून ।  क्लास फोर एम्प्लॉइज यूनियन, एजुकेशन डिपार्टमेंट, यू.टी. चंडीगढ़ (रजि. नं. 638) की मुख्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान अन्नु कुमार ने की। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान अन्नु कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत चंडीगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों में कार्यरत मिड डे मील कर्मचारियों की वेतन वृद्धि का मामला लंबे समय से लंबित पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में कर्मचारियों के लिए वर्तमान वेतन पर परिवार का पालन-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। यूनियन ने चंडीगढ़ प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर वेतन वृद्धि संबंधी लंबित मांग का स्थायी समाधान किया जाए ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।
बैठक में चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेजों में कार्यरत क्लास फोर कर्मचारियों को रिलीव किए जाने के मुद्दे पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि बिना किसी ठोस व्यवस्था के कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि इससे उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो रहा है। यूनियन ने मांग की कि कर्मचारियों को रिलीव करने की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए तथा जिन कर्मचारियों को हटाया गया है, उन्हें शीघ्र पुनः ड्यूटी पर बहाल किया जाए।
यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चंडीगढ़ प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों की इन जायज मांगों एवं समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो यूनियन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए व्यापक आंदोलन और संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय भी लिया गया कि 16 जून 2026 को कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम.सी. एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स, यू.टी. चंडीगढ़ के बैनर तले आयोजित होने वाली महा रैली को क्लास फोर एम्प्लॉइज यूनियन पूर्ण समर्थन देगी। यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में इस रैली में भाग लेकर कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करेंगे।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कर्मचारियों की एकजुटता बनाए रखने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरू रविदास जी त्तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी ने रमनदीप के परिवार के साथ दुख साझां किया

गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास जी त्तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह चाकर व अन्य ने होशियारपुर के गांव दिऊवाल में पहुंचक कर व रमनदीप से दो युवकों दुारा दुष्र्कम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रोन शो होगा आज विशेष आकर्षण का केंद्र : DC हेमराज बैरवा

एएम नाथ। धर्मशाला : कां गड़ा वैली कार्निवल 2025 की पाँचवीं संध्या 28 दिसम्बर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अत्याधुनिक ड्रोन शो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। यह ड्रोन शो रात्रि 9:30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 दिसंबर को देर रात तक खुले रह सकेंगे शराब लाइसेंसी प्रतिष्ठान : नववर्ष के मद्देनज़र ऊना में स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 दिसंबर. नववर्ष 2026 के मद्देनज़र ऊना जिले के स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति प्रदान की गई है, इसके अलावा 31 दिसंबर को शराब परोसने वाले लाइसेंसी प्रतिष्ठानों...
article-image
पंजाब

गौतम नगर में एक दिवसीय योग शिविर का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर संस्थान के स्थानीय आश्रम गौतम नगर, होशियारपुर में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में...
Translate »
error: Content is protected !!