मिनटों में गाड़ी पूरी तरह जलकर राख : एसीपी और उनके गनमैन की मौत, ओवरटेक कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी से उनकी फॉर्च्यूनर की टक्कर

by

समराला :   समराला के पास दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर रात एक बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में लुधियाना ईस्ट एसीपी और उनके गनमैन की मौत होग गई है और ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को लुधियाना के.डी. एसएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार लुधियाना ईस्ट के ए.सी.पी. संदीप सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ चंडीगढ़ से आ रहे थे, तभी समराला के पास दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर ओवरटेक कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। जिसके बाद टक्कर इतनी भयानक थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एसीपी संदीप सिंह और परमजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को वाहन से बाहर निकाला। खबर मिलते ही लुधियाना जिले की पुलिस समराला सिविल अस्पताल पहुंच गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छात्रों के लिए फायदेमंद होगा वीज़ा संडे, लोगों की सुविधा के लिए कल रविवार को खुलेगा कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट नवांशहर कार्यालय: कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर कंवर अरोड़ा ने बताया कि विदेश जाने के इच्छुक कई लोगों की मांग थी कि कई बार उन्हें सोमवार से शनिवार तक कार्यालय आने का समय नहीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वोट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 15 दिसंबर

होशियारपुर, 13 दिसंबर :  जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव की ओऱ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी(बोर्ड) के चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं ने बयां किया दर्द

एक बेटी की चीख, व्यवस्था पर उठे सवाल, सन्नाटे में डूबा गांव, हर दिल में दर्द और आक्रोश एएम नाथ। सरकाघाट : सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र के तहत नैण गांव में 19 वर्षीय सिया...
article-image
पंजाब

14 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री रक्षक पदक : पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित 26 जनवरी को करेंगे सम्मानित

चंडीगढ़ । गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब के 14 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्य निष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक के लिए चुना गया है। इन पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी की गई है। पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!