मिशन शक्ति एक व्यापक एवं दूरदर्शी पहल : राजेश राय

by

बेटी को भविष्य में प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने को किया प्रेरित

राजकीय आदर्श सीनियर सेकेण्डरी स्कूल करियां में किशोरियों को किया कौशल विकास कार्यक्रम के प्रति जागरूक

एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में किशोरियों को कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश राय ने की।


शिविर के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य किशोरियों को कौशल विकास, एनीमिया व सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम से अवगत करवाकर उनके जागरूकता स्तर को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति एक व्यापक एवं दूरदर्शी पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, संरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है। शिविर में उपस्थित महिलाओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं, महिला सशक्तिकरण के लिए बुनियादी आजीविका व महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान मनोहर नाथ जिला मिशन समन्वयक ने किशोरियों को सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा समाज में बेटी को भविष्य में प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने पर प्रेरित किया। लिंग विशेषज्ञ ज्योति ने छात्राओं को महिलाओं के लिए हिमाचल प्रदेश और केंद्र से संचलित योजनायों पर विशेष जानकारी दी और आग्रह किया कि इन योजनाओं का समाज में व्यापक प्रचार-प्रसार करें I

जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन कपिल शर्मा ने बाल विवाह और बाल मजदूरी के प्रति जागरूक किया तथा छात्र छात्राओं को किसी प्रकार के अन्याय के लिए 1098 हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला रोजगार कार्यालय से राजेश कुमार ने छात्र छात्राओं को सरकार द्वारा संचलित कौशल विकास के कार्यक्रम के प्रति जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी इच्छानुसार निशुल्क कौशल विकास के कार्यक्रम का चयन करके अपनी प्रतिभा में सुधार कर भविष्य में कमाई का जरिया अपना सकते हैं।

इसके अलावा उन्होंने छात्र छात्राओं को दसवीं और बारहवीं के बाद किस क्षेत्र में जा सकते हैं इस पर विशेष जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा ने जिला कार्यक्रम अधिकारी का विशेष धन्यवाद किया और आग्रह किया कि स्कूल में समय समय पर इस तरह के जागरूगता अभियान का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलती रहे ताकि समाज में इनके माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार हो सके। शिविर में विभाग से अपराजिता, शिवालिका, मुस्कान के साथ स्कूल के समस्त कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना शिक्षक स्कूल 350 से घटकर 40 के आसपास रह गए, सिंगल टीचर स्कूलों की संख्या में भी काफी कमी – रोहित ठाकुर

 शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के सनबीम इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत शिमला, 30 अक्टूबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता बलवीर सिंह ने सुन्नी में हाइड्रो प्रोजेक्ट की मंजूरी को लेकर केंद्र सरकार का किया आभार व्यक्त : कार्यालयों व संस्थानों को बंद करके प्रदेश की जनता के साथ किया कुठाराघात

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता बलवीर सिंह ने सुन्नी में हाइड्रो प्रोजेक्ट की मंजूरी को लेकर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी के CO से भिड़ा सरकारी अधिकारी : जवानों ने कर दी पिटाई,

राजौरी : भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर (CO) और डिफेंस एस्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के लड़ाई-झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में पहले रक्षा मंत्रालय का अधिकारी, सेना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे और एचआईवी के खिलाफ युवा अपनी सहभागिता करें सुनिश्चित – डॉ धनी राम शांडिल

एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य विभाग और हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वाधान की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज होटल पीटरहॉफ में आयोजित किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!