मिशन शक्ति पर किया प्रचार : बेटी को भविष्य में प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने को किया प्रेरित

by

राजकीय उच्च स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय चम्बा में किशोर किशोरियों को किया स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक

एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश राय के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति के तहत बुधवार को राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय चम्बा में किशोर किशोरियों को विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ द्वारा एक जागरूकता शिविर में जानकारी प्रदान की गई। शिविर की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डा. मदन गुलेरिया ने की।
शिविर के दौरान मनोहर नाथ जिला मिशन समन्वयक ने कहा कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य किशोरियों को कौशल विकास, एनीमिया व सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम से अवगत करवाकर उनके जागरूकता स्तर को बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति एक व्यापक एवं दूरदर्शी पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, संरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है। शिविर में उपस्थित महिलाओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं, महिला सशक्तिकरण के लिए बुनियादी आजीविका व महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने किशोरियों को पोषण के बारे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन कपिल शर्मा ने बाल विवाह और बाल मजदूरी के प्रति जागरूक किया तथा छात्र छात्राओं को किसी प्रकार के अन्याय के लिए 1098 हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करन हितैषी ने किशोरियों को औरतों में अनीमिया की कमी और इसमें सुधार कैसे करें तथा इस दौरान संतुलित एवं पौस्टिक आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

आयुष विभाग से डॉ. कुलविंदर संधू ने किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धरणाओं के बारे में बताया तथा मासिक धर्म के दौरान स्वछता तथा संतुलित आहार की जानकारी दी।

अंत में कॉलेज के प्राचार्य डा. गुलेरिया ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी का विशेष धन्यवाद किया और आग्रह किया कि कॉलेज में समय समय पर इस तरह के जागरूगता अभियान का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलती रहे। शिविर में विभाग से अरुण, अपराजिता, शिवालिका व मुस्कान के साथ कॉलेज के समस्त कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 शूटर अरेस्ट, 3 बड़े हत्याकांड में थे शामिल, सोशल मीडिया पर भी ली थी जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई, आरजू और हैरी बॉक्सर गैंग के पांच कुख्यात शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो शूटर 1 दिसंबर को चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत पेरी की हत्या...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत, 50 घायल, डीसी राघव शर्मा ने घटनास्थल का किया दौरा,

ऊना 21 मार्चः जिला ऊना के पंजोआ में मैड़ी मेला से पंजाब के तरनतारन लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 अप्रैल को मैहला में किसान मेले के होंगे मुख्य अतिथि राज्यपाल का प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 अप्रैल को मैहला में आयोजित होने वाले एकदिवसीय किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सहायक आयुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मियों को पोस्टल बैलट पेपर से मतदान की मिलेगी सुविधा : एडीएम

12डी फॉर्म को संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को करना होगा प्रेषित एएम नाथ। चंबा :   लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत भारतीय निर्वाचन द्वारा सूचीबद्ध आवश्यक सेवाओं में तैनात  अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोस्टल बैलट...
Translate »
error: Content is protected !!