मुकेश अग्निहोत्री को नहीं सुनता है , हिमाचल का भाग्य केवल भाजपा के साथ ही सुरक्षित : बिक्रम सिंह ठाकुर

by

परागपुर : जसवां-परागपुर से भाजपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष व हरोली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि अब कोई भी मुकेश अग्निहोत्री को नहीं सुनता है। मुकेश अग्निहोत्री अपनी हरोली सीट को बचा लें, क्योंकि हरोली में ही बह हार रहे है।
जसवां-परागपुर के रक्कड़ इलाके में विक्रम ठाकुर ने डोर टू डोर प्रचार किया। उन्होंने कहा कि यहां कई समाजसेवी लोगों को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन जसवां-परागपुर की जनता समझदार है और भाजपा का साथ देने जा रही है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में बीजेपी के स्टार प्रचारक पहुंच रहे हैं। जिनमे सेउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमारे हल्के में डाडा सीबा में 2 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे आ रहे है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि जसवां-परागपुर की जनता ने पहले ही रिवाज बदल दिया था। लगातार दूसरी बार भाजपा यहां से जीती थी और अब प्रदेश की जनता रिवाज बदलने जा रही है। उम्हीनों ने कहा कि हिमाचल का भाग्य केवल भाजपा के साथ ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के अंदर 15 मुख्यमंत्री के दावेदार हों। जहां न कोई नेता हो न कोई नीति हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंगेतर के सामने दृष्टि वर्मा की मौत : मार्च में शादी, घर में चल रही थी तैयारी – मोहाली में पांच मंजिला इमारत ढहने में हुई दृष्टि वर्मा की मौत

एएम नाथ। ठियोग :  पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार शाम पांच मंजिला इमारत ढह गई और इस हादसे में ठियोग के सरीवन पंचायत की दृष्टि वर्मा की मौत हो गई। दृष्टि की मौत...
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइज़र व जीटीओ के लिए साक्षात्कार 23, 24, 25 व 26 मई को

ऊना – मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड हेतू सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइज़र, जीटीओ के विभिन्न पद भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया...
हिमाचल प्रदेश

स्कूल में शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी का ग्रामीणों ने किया विरोध, भवन निर्माण की उठाई मांग

पट्टा मेहलोग, 8 जून (तारा) :;शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय शेरला में सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन अध्यक्ष पूजा देवी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!