मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का किया निरीक्षण

by

एएम नाथ। सराज : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

May be an image of 4 peopleMay be an image of 5 people

बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द नई दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे। वह हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष सहायता पैकेज की मांग करेंगे ताकि आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के साथ-साथ उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके।

May be an image of 9 peopleMay be an image of 9 people
मुख्यमंत्री आपदा में अपनी जवान गंवाने वाले स्थानीय व्यक्ति बुद्धिराज के घर भी पहंुचे और शोक संतप्त परिजनों का दुःख-दर्द बांटा। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उन्हें पर्याप्त सहायता प्रदान करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

29 अक्टूबर को धरना खत्म करने का किया ऐलान भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने : संगरूर में धरने पर बैठे किसानों की सभी मांगों को सरकार ने लिखती माना

संगरूर : संगरूर में धरने पर बैठे किसानों की मांगों को सरकार ने मान लिया है। मांगें मानने के बाद भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने 29 अक्टूबर को धरना खत्म करने का ऐलान कर...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचाया जा रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ: सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने गांव नंदन में आठ लाख रुपए की लागत से सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन डिपुओं में सफाई और खाद्यान्नों के सुरक्षित भंडारण का रखें ध्यान : राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मिड डे मील में स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जारी करें विस्तृत एसओपी एएम नाथ।  हमीरपुर 30 मार्च। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
Translate »
error: Content is protected !!