मुख्यमंत्री कर रहे राहत कार्यों की निगरानी : ऊना विस में सतपाल रायजादा ने प्रभावित क्षेत्रों में संभाला मोर्चा

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 25 अगस्त. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार समूचा प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत, बचाव एवं बहाली कार्यों में सक्रियता से जुटे हुए हैं। इसी क्रम में ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने सोमवार को नगर परिषद ऊना तथा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
श्री रायजादा ने विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने उनके त्वरित समाधान और सहायता सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया।
श्री रायजादा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं राहत, बचाव एवं बहाली कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 2.98 करोड़ का विदेशी चढ़ावा डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने विधानसभा में दिया जवाब : श्रद्धालुओं ने दिनार, पौंड, दिरम, डालर सहित अन्य देशों की मुद्रा में किया दान

एएम नाथ : शिमला : मंदिर न्यास माता श्री चिन्तपूर्णी जी में पिछले तीन सालों में विदेशी मुद्रा के रुप में 2,98,98,857 का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। विधायक राकेश कालिया के प्रश्न के उत्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन खेलों में कबड्डी प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाने वाले देहलां के विशाल भारद्वाज को किया सम्मानित

ऊना, 12 अक्तूबर – हाल ही में चाईना में सम्पन्न हुई एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम ने गोल्ड मैडल जीता है। भारतीय कबड्डी टीम में ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव देहलां से संबंध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व घाटा अनुदान अगर नहीं मिलेगा …तो पानी पर दी जाए रॉयल्टी : सीएम सुक्खू

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य में पनबिजली संयंत्रों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पानी पर 50...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरा युवा भारत पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला समन्वय समिति की पहली बैठक

युवाओं के पंजीकरण, कौशल विकास और रोजगार अवसरों पर विभागों ने बनाई संयुक्त रणनीति एएम नाथ। चम्बा : मेरा युवा भारत, चंबा के तत्वावधान में जिला युवा सेवाएं अधिकारी राहुल गर्ग की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!