मुख्यमंत्री का ऐलान : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशों के खिलाफ बड़ी जंग का

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशों के खिलाफ बड़ी जंग का ऐलान किया है। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के व्यापार पर फुल स्टाप लगने तक रुकेंगे नहीं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नशों का त्याग करने वाले नौजवानों की भी सेवाएं ली जाएंगी। उनसे मोटीवेशनल प्रवक्ता के तौर पर सेवाएं ली जाएंगी और बनता मानभत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में नशों के मामले नहीं रुकेंगे, उस इलाके के एसएचओ तथा एसएसपी क जिम्मेदार माना जाएगा। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जिलों के डिप्टी कमिश्नरों तथा एसएसपीज के साथ बैठक की। इस बैठक में नशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा, आज डिप्टी कमिश्नरों तथा एसएसपीज की बैठक बुलाई गई। एसएसपीज को निर्देश दिए कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। उन्होंने आगे लिखा कि नशों के खिलाफ वह बड़ी जंग छेड़ रहे हैं..नशे के व्यापार पर फुल स्टाप लगने तक रुकेंगे नहीं। नशे के शिकार के पुनर्वास के लिए भी बड़े स्तर पर योजना बा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल, रामपुर बिल्डों में नये शैक्षणिक वर्ष के शुभारम्भ पर सुन्दर काण्ड का पाठ करवाया  

गढ़शंकर । सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर बिल्डों में नये शैक्षणिक वर्ष के शुभारम्भ पर सुन्दर काण्ड का पाठ करवाया गया तथा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल में...
Translate »
error: Content is protected !!