मुख्यमंत्री का ऐलान : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशों के खिलाफ बड़ी जंग का

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशों के खिलाफ बड़ी जंग का ऐलान किया है। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के व्यापार पर फुल स्टाप लगने तक रुकेंगे नहीं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नशों का त्याग करने वाले नौजवानों की भी सेवाएं ली जाएंगी। उनसे मोटीवेशनल प्रवक्ता के तौर पर सेवाएं ली जाएंगी और बनता मानभत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में नशों के मामले नहीं रुकेंगे, उस इलाके के एसएचओ तथा एसएसपी क जिम्मेदार माना जाएगा। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जिलों के डिप्टी कमिश्नरों तथा एसएसपीज के साथ बैठक की। इस बैठक में नशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा, आज डिप्टी कमिश्नरों तथा एसएसपीज की बैठक बुलाई गई। एसएसपीज को निर्देश दिए कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। उन्होंने आगे लिखा कि नशों के खिलाफ वह बड़ी जंग छेड़ रहे हैं..नशे के व्यापार पर फुल स्टाप लगने तक रुकेंगे नहीं। नशे के शिकार के पुनर्वास के लिए भी बड़े स्तर पर योजना बा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां-बेटे ने मिलकर बेच डाली इंडियन एयर फोर्स की हवाई पट्टी : तीन युद्धों में हुआ था हवाई पट्टी का इस्तेमाल

फिरोजपुर :  फिरोजपुर में एक मां-बेटे की जोड़ी ने धोखाधड़ी की एक बेशर्मी भरी वारदात को अंजाम देते हुए 1997 में राजस्व अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके द्वितीय विश्व युद्ध के समय की एक...
article-image
पंजाब

जल शक्ति केंद्र ने मनाया विश्व मिट्टी दिवस : ज्यादा उत्पादन के लिए मिट्टी में अंधाधुंध रासायनिक खादें डाली जा रही -डा. विक्रम वर्मा

होशियारपुर, 06 दिसंबर: जल शक्ति केंद्र होशियारपुर व पंडित जगत राम मेमोरियल फोर्स ट्रस्ट की ओर से लुधियाणा ब्रैवरेजिज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से गांव मन्नण में ‘विश्व मिट्टी दिवस’ संबंधी समागम करवाया गया।...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी का अपने पैतृक गांव रोड़ी पहुंचने पर ढोल धमाके के साथ स्वागत

कंडी नहर में जल्द पहुंचेगा पानी : स. रोड़ी गढ़शंकर/पोजेवाल, 10 जुलाई बलाचौर के साथ लगते गढ़शंकर विधानसभा हलके के विधायक जय किशन रोड़ी के डिप्टी स्पीकर चुने जाने के उपरांत पैतृक गांव रोड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!