मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी घटना की पुनः जांच के लिए नई समिति गठित करने के दिए निर्देश

by

मरीजों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आईजीएमसी में हुई घटना की पुनः जांच के लिए एक नई समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, लेकिन मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में नैतिकता को बनाए रखने के लिए चिकित्सकों के लिए अनिवार्य ह्यूमन बिहेवियर और मैन-मैनेजमेंट कोर्स शुरू करने का निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सकों द्वारा मरीजों के साथ किए जाने वाले अच्छे व्यवहार के आधार पर उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में अंक शामिल करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई मरीज या तीमारदार चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार करता है तो चिकित्सकों को इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भर रही है ताकि स्वास्थ्य कर्मी बिना किसी मानसिक दबाव के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अब तक सैकड़ों पद भरे जा चुके हैं और भविष्य में और भर्तियां भी की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उच्च शिक्षित चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन देने पर भी विचार कर रही है ताकि सार्वजनिक चिकित्सा क्षेत्र में अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों को आकर्षित किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला में दर्दनाक हादसा : ट्रक ने NHAI के तीन कर्मचारियों को कुचला, चालक गिरफ्तार

पुनीत महाजन। पंचकूला : पंचकूला के मौली चौकी के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज ने आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों के साथ किया संवाद

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी द्वारा अपने कैंपस आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर के चुनाव, विषयों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों को किया जाएगा कचरा मुक्त: डीसी डा. निपुण जिंदल

जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आरंभ किया स्वच्छता ही सेवा अभियान धर्मशाला, 23 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-दो के अंतर्गत कांगड़ा जिला में दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान अभियान आरंभ किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी ने नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ सड़क सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

एन-कॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित रोहित जसवाल।  ऊना, 29 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने...
Translate »
error: Content is protected !!