मुख्यमंत्री ने ऊना व हरोली में 356.72 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

by
एएम नाथ।  हरोली  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के ऊना और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए 356.72 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने पेखूबेला में 220 करोड़ रुपये की 32 मेगावाट डीसी क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना, 92 लाख रुपये के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन पीरनिगाह (बसोली) और ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए 42 लाख रुपये की स्वास्थ्य उप-केंद्र जंकार का लोकार्पण किया।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पन्जुआना में प्रशासनिक और टाउनशिप ब्लॉक से कुठेड़ बीट में बल्क ड्रग पार्क के फैक्ट्री गेट तक 42.04 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग, 73.84 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले प्रशासनिक और आवासीय ब्लॉक बल्क ड्रग पार्क परियोजना, 14.44 करोड़ रुपये की लागत से पोलियां गांव में बल्क ड्रग पार्क स्थल के लिए 10 एमवीए बिजली आपूर्ति और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 132/33 केवी सब-स्टेशन के समीप टाहलीवाल में 15.83 करोड़ रुपये की लागत से 220/132 केवी 100 एमवीए सब स्टेशन (50 एमवीए की अधिकतम सीमा के साथ) के साथ स्थापित किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

बद्दी, 27 जनवरी (तारा) : श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल केजेएस रंधावा द्वारा झंडा फहराने के साथ हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के छह न्याय और 25 गांरटियों से भाजपा पूरी तरह हतोत्साहित : नेगी 

एएम नाथ। शिमला :  बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस के छह न्याय और 25 गांरटियों से भाजपा पूरी तरह हतोत्साहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा का कांग्रेसीकरण करने के बजाय रोजगारोन्मुखी करे सरकार : जयराम ठाकुर

हिमाचल बोर्ड की पुस्तिका से शिक्षा मंत्री का संदेश गायब, आला नेताओं के संदेशों की भरमार 72 पेज की बुकलेट में 40 पेजों पर सिर्फ कांग्रेसी नेताओं की बधाइयां एएम नाथ। शिमला :  शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्धारित मानदंडों के अनुरूप खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाई जाए सुनिश्चित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!