मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक शूलिनी मेले का किया शुभारम्भ : मेला माता शूलिनी और उनकी बड़ी बहन देवी दुर्गा के मिलन का है प्रतीक

by
एएम नाथ।   सोलन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया। माता शूलिनी को समर्पित यह मेला आस्था और भक्ति का जीवंत उदाहरण है।
सदियों की परम्पराओं को प्रतिबिम्बित करते हुए यह मेला माता शूलिनी और उनकी बड़ी बहन देवी दुर्गा के मिलन का प्रतीक है। उत्सव का मुख्य आकर्षण देवी की पालकी यात्रा है। सोलन की सड़कों पर कतारबद्ध खड़े आस्था के भाव से परिपूर्ण हजारों श्रद्धालुओं ने माता शूलिनी का आशीष प्राप्त किया।
May be an image of 9 people and text
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। आध्यात्मिक माहौल में मुख्यमंत्री ने शहर के मुख्य क्षेत्रों से गुजरने वाली शोभा यात्रा में भाग लिया। चौक बाजार में माता शूलिनी की पालकी के आगमन पर उन्होंने श्रद्धा भाव से फूल बरसाए। उन्होंने प्रदेश के लोगों को शूलिनी मेले की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।
इससे पूर्व, सोलन के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल, विधायक राम कुमार चौधरी, बावा हरदीप सिंह व सुरेश कुमार, बघाट सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन की मेयर ऊषा शर्मा, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सेठी व शिव कुमार, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत विभाजन मानवता के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान एएम नाथ। शिमला : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत की इकलौती ट्रेन : जिसमें हर पैसेंजर करता है मुफ्त यात्रा!

नंगल / भाखड़ा : भारत में एक ऐसी ट्रेन भी है जो मुफ़्त में यात्रा कराती है । यह बात बिलकुल सच है। यह पंजाब के नंगल और हिमाचल प्रदेश के भाखड़ा के बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहल: धर्मशाला के स्कूल शिक्षा बोर्ड के परिसर में खुला चाइल्ड केयर सेंटर : डीसी ने किया शुभारंभ, बोले श्रमिकों के बच्चों की देखभाल को भी बनेगा प्लान

महिला कर्मचारियों के शिशुओं को मिलेगी देखभाल की बेहतर सुविधा, स्कूल शिक्षा बोर्ड में आधुनिक आईटी सेंटर का भी किया शुभारंभ एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 25 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चालक समेत तीन की मौत : कांगड़ा के हरसर में चढ़ाई चढ़ते पलटा बजरी से भरा ट्रैक्टर

एएम नाथ।  जवाली :  पुलिस थाना जवाली के तहत गांव चादर (हरसर) में चढ़ाई में बजरी से भरा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन युवाओं की मौत हो गई। वीरवार सुबह यह...
Translate »
error: Content is protected !!