मुख्यमंत्री ने नाहन क्षेत्र के लिए 190 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाएं की समर्पित

by
एएम नाथ।  नाहन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के नाहन में एक दिवसीय दौरे के दौरान 190 करोड़ रुपये की लागत की वाली 17 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किये।
मुख्यमंत्री ने 152 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने नाहन शहर में 53.40 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड तकनीक का कार्यान्वयन, पांवटा साहिब शहर में 43.66 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड तकनीक का कार्यान्वयन, 16.04 करोड़ रुपये की लागत से भेरों से आदि बद्री सड़क, 12.36 करोड़ रुपये की लागत से कांशिवाला से बिरोजा फैक्ट्री वाया जब्बल का बाग सड़क का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 8.42 करोड़ रुपये की लागत से नाहन में मुख्य चिकित्सा कार्यालय, 8.17 करोड़ रुपये की लागत से बर्मा पापरी-पालियों-माजरी सड़क का सुधार एवं उन्नयन, 6.98 करोड़ रुपये की लागत से सैनवाला झमेरिया-ब्रोगरिया-जामनवाला-चरूवाला-कोटला लिंक रोड तथा 3.13 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-07 से भद्रकाली मंदिर होते हुए फॉरेस्ट चेक पोस्ट कोलर बिलासपुर तक सम्पर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने 3.03 करोड़ रुपये की लागत से नाहन में नए टेबल टेनिस-कम-स्क्वैश कोर्ट कॉम्प्लेक्स, 3.17 करोड़ रुपये की लागत से धौला कुआं स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तकनीकी शिक्षा के लिए छात्रवास तथा 4.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक खंड की दूसरी मंजिल का लोकार्पण किया। उन्होंने 7.81 करोड़ रुपये की लागत से धौला कुआं स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आवासीय खंड, 2.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑटोमोबाइल खंड, 3.30 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास का उद्घाटन किया। इसी प्रकार 2.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जुड्डा-का-जोहार से गांव गड्डा तक सम्पर्क सड़क, 3.80 करोड़ रुपये की लागत से कालाअंब में फायर पोस्ट भवन तथा नाहन में 5.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन भी किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एफआरए के तहत 28 परिवारों को मालिकाना हक के पट्टे भी प्रदान किए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम मान से जुड़ी कथित वीडियो की फोरेंसिक जांच भेजा : श्री अकाल तख्त सचिवालय ने तीन लैब को भेजा, रिपोर्ट का इंतजार

अमृतसर :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय ने इसे फोरेंसिक जांच के लिए तीन अलग-अलग लैब को...
हिमाचल प्रदेश

रोजगार मेले में 1120 युवाओं का रोजगार के लिए चयन, पहले दिन 670 तथा दूसरे दिन 450 को मिले जॉब के अवसर : 4395 के करीब अभ्यर्थियों ने करवाया था पंजीकरण,54 विभिन्न कंपनियों ने लिए जॉब के लिए इंटरव्यू

धर्मशाला, 26 जुलाई। स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित रोजगार मेले के दूसरे दिन 450 युवाओं को नामी गिरामी कंपनियों में रोजगार के लिए चयनित किया है। पहले दिन रोजगार मेले में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जिस राह पर चल रहे हैं न वह काम अच्छा और न उसका अंजाम अच्छा : जयराम ठाकुर

जो विधायक मुख्यमंत्री का साथ नहीं देंगे तो क्या उन्हें जेल में डाल देंगे राजनीति कर रहे अधिकारी और विभाग अपनी सीमाएं न लांघे आपदा में जिन्होंने अपने परिजन खोए और लाश नहीं पाए,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन के 52 दिन पूरे – किसानों का दावा- ‘जगजीत सिंह डल्लेवाल का वजन 20 किलो हुआ कम’

पंजाब के किसानों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है. जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 52वां दिन है. वहीं, किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए...
Translate »
error: Content is protected !!