मुख्यमंत्री ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 153.81 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण और शिलान्यास

by
एएम नाथ। फतेहपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान 153.81 करोड़ रुपये की 8 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
उन्होंने ब्यास नदी पर 103.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 800 मीटर लंबे स्पैन पुल का शिलान्यास किया। यह पुल टैरेस (पोंग बांध जसूर सड़क) को सथाना (भरवाईं डमताल सड़क) से जोड़ेगा जिससे फतेहपुर और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग लाभान्वित होगें। इसके अतिरिक्त 13.60 करोड़ रुपये की लागत से आदर्श स्वास्थ्य संस्थान फतेहपुर, अनाज मंडी फतेहपुर के 3.14 करोड़ रुपयें के पार्किंग एवं अन्य कार्यों का भी शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री नेे नाबार्ड के तहत 9.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फतेहपुर से बदियाली वाया कुंडियाल, थेरू, सुनेट सड़क और 35 लाख रुपये की लागत से फतेहपुर में शहीद स्मारक का भी शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने 12.82 करोड़ रुपये की लागत से बने संयुक्त कार्यालय भवन फतेहपुर, नाबार्ड के तहत 5.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कोडी बेला से पराल वाया जट्ट बेली सड़क तथा 5.89 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पलाख से चरूड़ी और मल्हारी से डुहाग सड़क का उद्घाटन किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन संपदा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर राजेश ने समाज को दिया बड़ा संदेशः वीरेंद्र कंवर

जंगल की आग बुझाने के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले राजेश कुमार के परिवार से मिले ग्रामीण विकास मंत्री ऊना : ग्रामीण विकास, पंचायी राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग : DC एवं अध्यक्ष शिवरात्रि महोत्सव समिति अपूर्व देवगन ने किया स्वागत

एएम नाथ। मंडी, 14 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 में भाग लेने के लिए मंडी जनपद के आराध्य देव बड़ा देव कमरूनाग आज शनिवार को मंडी पहुंचे। इस अवसर पर राज माधोराय मंदिर में उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश-विदेश के सैलानियों के लिए नगरोटा बगवां बनेगा आकर्षण का केंद्र -50.25 करोड रुपए की विभिन्न सौंदर्यीकरण परियोजनाओं के किए भूमिपूजन। : बाली

बाली ने नगरोटा में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड परियोजना कार्यान्वयन इकाई कांगड़ा के कार्यालय का किया उद्घाटन। एएम नाथ।26 जून, नगरोटा ।  नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र देश-विदेश के सैलानियों के लिए बनेगा मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं किसान विश्रामालय का किया लोकार्पण

शिमला 25 सितम्बर – कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने आज शिमला स्थित बालूगंज में कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं किसान विश्रामालय का जीर्णोद्धार के उपरांत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!