मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 76.57 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास किए :देहरा के बनखंडी में 400 करोड़ रुपये की लागत से जूलॉजिकल पार्क का निर्माण किया जाएगा – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

शाहपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 76 करोड़ 57 लाख रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होंने शाहपुर में 56.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना एवं संवर्द्धन पेयजल योजना नगर पंचायत शाहपुर का शिलान्यास किया। उन्होंने 13.71 करोड़ रुपये की लागत से शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए जल प्रशोधन संयंत्र का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 5 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओं की पुरानी पम्पिंग मशीनरी के प्रतिस्थापना कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-2 के अंतर्गत 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले किसान सुविधा केन्द्र भवन शाहपुर का शिलान्यास किया। उन्होंने लगभग 80 लाख रुपये से निर्मित शाहपुर विश्राम गृह के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण भी किया।
शाहपुर के दशहरा मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहपुर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में कांगड़ा में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। ज़िला के ढगवार में 250 करोड़ रूपये की लागत से दुग्ध संयत्र लगाया जा रहा है, जिससे कृषकों और पशुपालकों को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार और इससे होने वाले विस्थापितों के पुनर्वास के लिए सरकार ने तीन हजार करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की है।
उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। देहरा के बनखंडी में 400 करोड़ रुपये की लागत से जूलॉजिकल पार्क का निर्माण किया जाएगा। पौंग बांध क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वॉटर स्पोर्ट्स और संबद्ध गतिविधियों को शुरु किया जाएगा। प्रदेश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए दृढ़ प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि अगले दस वर्षों में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार सम्माननीय नेता हैं और हमेशा सही बात करते हैं। उन्होंने कहा कि शांता कुमार ने भी आपदा के दौरान प्रदेश सरकार के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि आपदा राहत के लिए प्रदेश सरकार ने 12 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन केंद्र सरकार को भेजा है। उन्होंने कहा कि राज्य को केंद्र की ओर से अभी तक विशेष राहत पैकेज उपलब्ध नहीं करवाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को केंद्र से केवल आपदा राहत के तहत वही धनराशि उपलब्ध करवाई गई है जिसका वार्षिक बजट में प्रावधान होता है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यदि प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा और राहत पैकेज घोषित करती और विपक्ष विधानसभा में आपदा पैकेज में सरकार का समर्थन करता तो वे केंद्र सरकार का आभार करते। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सांसद प्रतिभा सिंह के अलावा किसी भी सांसद ने प्रदेश के हक की बात केंद्र के समक्ष नहीं रखी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत नौ निराश्रित बच्चों को कौशल विकास, उच्च शिक्षा तथा गृह निर्माण के लिए सहायता राशि के चेक भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
इससे पहले शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का शाहपुर पधारने पर स्वागत किया। उन्होंने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 77 करोड़ की दस विकास योजनाओं की सौगात देने और ईसीएचएस के लिये 6 कनाल भूमि उपलब्ध करवाने के लिये मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शाहपुर विधानसभा में विकास तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर स्वर्गीय आर.के. महाजन की याद में उनके परिजनों ने दो लाख, आई.एम.सी एवं आई.टी.आई. शाहपुर ने एक लाख, द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने एक लाख रुपये, राजपूत सभा शाहपुर ने 51 हजार रुपये, रेहलू के कर्ण पिंटू ने 71 हजार रुपये, शाहपुर रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के डी. आर शर्मा ने 11 हजार रुपये, योगा गाइड फाउंडेशन हि.प्र. ने 21 हजार रुपये, जितेंद्र, उदयालक शर्मा, अशोक कुमार, ऋतु और रजनी देवी ने 21 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये भेंट किये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दोषी करार, 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का जुर्माना, अंसारी व अफजाल के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं : एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में

गाजीपुर : गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख का जुर्माना भी लगाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन की कोमल ने अमेरिका की मिसीसिप्पी युनीर्वसिटी में पीएचडी के लिए प्राप्त की सौ प्रतिशत सकोलरशिप

भारत में से आनलाईन इंटरव्यू में सिर्फ कोमल को मिली सौ प्रतिशत सकोलरशिप गढ़शंकर:हिमाचल प्रदेश के गांव बीटन की प्रतिभाशाली छात्रा कोमल बीटन ने अमेरिका के मिसीसिप्पी मैडीकल यूनीर्वसिटी में पीएचडी करने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी से सबंधित पंच की गोली मारकर हत्या : परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर दिया धरना – सरपंच सहित 7 लोगों पर पर मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गैंगस्टर मनी भिंडर ने ली जिम्मेदारी धर्मकोट :  मोगा जिले के धर्मकोट हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुपर मैगनेट स्कूल में आयोजित किया तनाव प्रबंधन एवं कॅरियर मार्गदर्शन शिविर

हमीरपुर 18 नवंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शनिवार को सुपर मैगनेट स्कूल हमीरपुर में विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन एवं कॅरियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर...
Translate »
error: Content is protected !!