मुख्यमंत्री ने शिक्षा में भेदभाव को किया दूर : सुनील शर्मा बिट्टू

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 30 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
May be an image of one or more people and text that says "CO SHRI WEL LAMBLO YOU NATI CHEME JERLSA"
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, डॉ. वाईएस परमार शिक्षा ऋण योजना, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण और सरकारी स्कूलों को सीबीएसई का दर्जा देने जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं आरंभ करके बेसहारा, गरीब एवं सामान्य परिवारों के बच्चों को भी जीवन मंे आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर मुहैया करवाए हैं। वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने बच्चों की शिक्षा में भेदभाव को समाप्त करने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर बस स्टैंड का निर्माण और मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन परिसर में कैंसर केयर संस्थान, मातृ-शिशु अस्पताल, डेंटल कालेज, नर्सिंग कालेज और 9 सुपर स्पैशियलिटी विभागों का प्रावधान करके जिला के विकास को नई उड़ान दी है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि लंबलू के आयुर्वेदिक अस्पताल में भी आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा और स्त्री रोग से संबंधित सेवाएं भी आरंभ की जाएंगी। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने इनके लिए अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
May be an image of one or more people and text that says "WELG! に .S.S.S.LI COMES ARI BLOOS"
समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू नई सोच एवं बड़े विजन के साथ कार्य कर रहे हैं तथा आम लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए नई-नई योजनाएं शुरू कर रहे हैं।
इससे पहले, प्रधानाचार्य सुभाष धीमान ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन सीनियर लेक्चरर मनोहर लाल ने किया।
समारोह में स्थानीय पंचायत प्रधान प्रताप सिंह चौहान, मत्स्य पालन विभाग के पूर्व निदेशक प्रकाश पटियाल, एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सीनियर लेक्चरर निशा तोमर, सीएचटी राजेश पठानिया, अन्य शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर 21 जून से 10 जुलाई तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

ऊना: जिला दंडाधिकारी डाॅ अमित कुमार शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ऊना-संतोषगढ़ सड़क पर बारिश के पानी की निकासी हेतु बनाए जा रहे नटराज नाले के निर्माण कार्य को सुचारू रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सेब की बर्फी बन रही खास, पहुंच रही दिलों के पास : जय देवता जाबल नारायण स्वयं सहायता समूह बना रहा सेब की बर्फी

हर महीने 35 हजार रुपये की बर्फी बेच रहा समूह….आर्गेनिक तरीके से बनकर तैयार होती है सेब की बर्फी एएम नाथ :  शिमला ।  हिमाचल प्रदेश का जिला शिमला जहाँ एक ओर अपनी प्राकृतिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुधर जाओ या अगली गोली तुम्हारी : लुधियाना में कबड्डी प्लेयर के मर्डर की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी …अव किसे दी चेतावनी?

लुधियाना : लुधियाना में कबड्डी प्लेयर गुरविंदर सिंह की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया गया कि इस मर्डर के पीछे बिश्नोई गैंग का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ : एसडी स्कूल में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

शिमला, 27 जून – महिला एवं बाल विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष पर आज यहाँ...
Translate »
error: Content is protected !!